DID Super Moms: 76 साल की दादी ने किया इतना जोरदार डांस, देखकर सीट छोड़ खड़े हुए शो के जज

इन दिनों टीवी पर डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स छाया हुआ है. यह शो खास तौर पर उन मांओं के लिए बनाया गया है जिसके अंदर डांसिग का टैलेंट भरा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
डीआईडी सुपर मॉम्स
नई दिल्ली:

इन दिनों टीवी पर डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स छाया हुआ है. यह शो खास तौर पर उन मांओं के लिए बनाया गया है जिसके अंदर डांसिग का टैलेंट भरा हुआ है. डीआईडी सुपर मॉम्स को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री और रेमो डिसूजा होस्ट कर रहे हैं. इस बीच डीआईडी सुपर मॉम्स एक 76 साल की बुर्जुग कंटेस्टेंट पहुंचीं है. जिसने अपना शानदार डांस दिखाया है. उनके डांस को देख उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री और रेमो डिसूजा काफी इंप्रेस हुए हैं. 

जी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डीआईडी सुपर मॉम्स से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है. इस वीडियो प्रोमो में लक्ष्मी आजी नाम की महिला स्टेज पर पहुंचीं. लक्ष्मी आजी की उम्र 76 साल है. इस उम्र में भी उन्होंने डीआईडी सुपर मॉम्स के स्टेज पर अपना शानदार डांस दिखाया है. जिसे देखने के बाद उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री और रेमो डिसूजा अपनी सीट छोड़ खड़े हो गए. 

वीडियो में लक्ष्मी आजी शो के इन सभी जज के साथ काफी मस्ती मजाक भी करती हैं और उन्हें पैसे भी देती हैं. सोशल मीडिया पर डीआईडी सुपर मॉम्स से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि डीआईडी सुपर मॉम्स से उर्मिला मातोंडकर ने लंबे समय बाद वापसी की है. वहीं बतौर होस्ट भाग्यश्री ने डेब्यू किया है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बैलेट बॉक्स पर ममता से भिड़े सुभेंदु! |Exit Poll Results