राजीव पॉल से तलाक के बाद डेलनाज ईरानी को 50 की उम्र में मिला प्यार, बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, पूछा- मेरे साथ बुढ़ापा बिताना चाहोगी ?

डेलनाज और राजीव की शादी एक दशक से भी ज्यादा समय तक चली, जिसके बाद 2010 में वे अलग हो गए. उनकी मुलाकात 1993 में 'परिवर्तन' के सेट पर हुई थी और 1998 में उन्होंने शादी कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
डेलनाज ईरानी को 50 की उम्र में मिला प्यार
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को याद किया. जब उनका पति एक्टर राजीव पॉल से तलाक हुआ था. उन्होंने तलाक के मुश्किल दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने गुज़ारा भत्ता (alimony) न लेने का फैसला किया. उन्होंने कानूनी लड़ाई के बजाय मन की शांति को  अहमियत दी. डेलनाज ने हाल ही में 'द मेल फेमिनिस्ट' के एक एपिसोड में अपने तलाक के बारे में बात की और बताया कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान समाज का उन पर कोई असर पड़ा या नहीं.  एक्ट्रेस ने बताया कि 2010 में तलाक को लेकर अखबारों में कई घोषणाएं छपी थीं, लेकिन उनका रिश्ता 2010 से काफी पहले ही खत्म हो चुका था.

उन्होंने आगे कहा, "एक कपल के तौर पर हमारे बीच इस बात पर कई बार चर्चा हुई कि हमारे रिश्ते में क्या ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन किसी भी रिश्ते में लोग एक-दूसरे को हल्के में लेने लगते हैं. शायद मेरे साथ भी यही हुआ. मेरे पार्टनर ने मुझे हमेशा हल्के में लिया. शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा. मेरी डिक्शनरी में 'तलाक' जैसा कोई शब्द था ही नहीं. मैं जिस बैकग्राउंड से आती हूं - एक मिडिल-क्लास पारसी परिवार से - वहां मेरे माता-पिता ने कई साल साथ बिताए. यहां तक कि मेरे नाना-नानी ने भी. खुले विचारों वाले और लिबरल होने के बावजूद, हम कभी भी तलाक के कॉन्सेप्ट से परिचित नहीं थे. इसका मतलब यह नहीं है कि हम तलाक को हल्के में लेते हैं. उस भावनात्मक उथल-पुथल से उबरना मेरे लिए काफी लंबे समय तक एक बड़ी चुनौती बना रहा."

डेलनाज ने यह भी बताया कि उन्होंने यह बात अपने माता-पिता से छिपाकर रखने का फैसला किया था. अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि 2010 में उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था और अगले ही साल, 2011 में उनका निधन हो गया था. एलिमनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे वह कभी कुछ नहीं मिला. तलाक का मामला काफी उलझा हुआ था, क्योंकि एक व्यक्ति तलाक चाहता था और दूसरा नहीं. मैंने बाकी सब चीजों  से ज्यादा अपनी मानसिक शांति को चुना. आपको जिंदगी के टूटे हुए टुकड़ों को समेटकर फिर से जीना सीखना पड़ता है."

यह भी पढ़ें - अभिषेक बच्चन बिजनेस से जुड़े फैसलों के लिए पापा अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से लेते हैं प्रेरणा, बोले- 'इसके पीछे है जज्बात'

डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल के बारे में
डेलनाज और राजीव की शादी एक दशक से भी ज्यादा समय तक चली, जिसके बाद 2010 में वे अलग हो गए. उनकी मुलाकात 1993 में 'परिवर्तन' के सेट पर हुई थी और 1998 में उन्होंने शादी कर ली. उनका तलाक 2012 में फाइनल हुआ. तलाक के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में हिस्सा लिया था.

Advertisement

डेलनाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें अपने मंगेतर, DJ पर्सी के रूप में नया प्यार मिल गया है. 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में, डेलनाज ने बताया कि उनके 50वें जन्मदिन के साथ ही उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ. उनके बॉयफ्रेंड DJ पर्सी करकरिया ने उन्हें प्रपोज किया. हालांकि, उन्होंने डेलनाज से शादी करने के लिए नहीं, बल्कि उनके साथ बुढ़ापा बिताने के लिए पूछा था. डेलनाज ने कहा कि एक कपल के तौर पर उन्होंने एक अलग रास्ता चुना है और वे दोनों मिलकर इस रास्ते पर चलने को लेकर बेहद खुश हैं.

Featured Video Of The Day
जैसलमेर में तेज आंधी तूफान में होटल की से गिरीं सोलर प्लेटें, देखें वीडियो
Topics mentioned in this article
Delnaaz Irani And Rajeev Paul
Delnaaz Irani Instagram
Delnaaz Irani Movies
Delnaaz Irani Update
Delnaaz Irani Boyfriend