Deepika Singh पोज देते हुए अचानक करने लगीं 'हवा-हवा' गाने पर डांस, शेयर किया 2021 का पहला Video

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का वीडियो हुआ वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस 'हवा-हवा' गाने पर पोज देते हुए करने लगीं डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

'दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. दीपिका सिंह जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, वह उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं. इस बात को वह हर बार साबित कर देती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में दीपिका सिंह पहले तो अलग-अलग अंदाज में फोटो सेशन करवाती नजर आ रही हैं, लेकिन बाद में अचानक से डांस करना शुरू कर देती हैं. 


वीडियो में दीपिका सिंह (Deepika Singh) 'हवा-हवा (Haawaa Haawaa Song)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में झूमती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है. दीपिका सिंह इस वीडियो में ब्लू कलर का प्रिंटिड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. दीपिका सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.
 

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand होंगे गिरफ्तार, Varanasi पहुंच सकती है Prayagraj पुलिस