'अलायंस'के सेट पर काउबॉय हैट में पहुंचे दबंग खान, छोटे भाई सोहेल का बढ़ाते दिखेंगे हौसला

अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे शो अलायंस में जल्द ही सलमान खान की एंट्री होने वाली है. इसके लिए वह शो के सेट पर पहुंच चुके हैं, और उनका नया लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
sohail khan and seema sajdeh
instagram

Salman Khan Enters the allaince Show: OTT पर चल रहे अलायंस में अभी बहुत ड्रामा चल रहा है. इस शो में इमोशनल बॉन्डिंग का टच जोड़ने के लिए बॉलीवुड के दबंग खान जल्द ही एंट्री करने वाले हैं, जहां वे अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करते नजर आएंगे. सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो द अलायंस में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ उनका रीयूनियन चर्चा में था. 

सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल को हौंसला  देने के लिए शो दा अलांयस के सेट पर पहुंचे. जहां उनका नए लुक ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वह दा अलांयस के सेट पर डेनिम शर्ट और ब्लैक ट्राउसर के साथ  काउबॉय हैट पहने दिखे.  

शो के दौरान सोहेल ने अपने तलाक की जिम्मेदारी ली और बच्चों की परवरिश को लेकर आपसी तालमेल पर खुलकर बात की. हाल ही में सीमा शो से एलिमिनेट हो गई हैं. इस दौरान सोहेल खान बहुत इमोशनल हो गए.

Advertisement

सोहेल खान हुए काफी इमोशनल

उन्होंने एक अहम टास्क के दौरान खुद शो छोड़ने का फैसला किया, जिसमें कुशाल टंडन को सीमा या डेजी शाह में से किसी एक को एलिमिनेट करने की पावर दी गई थी. हालांकि, सीमा ने कुशल से उन्हें ही एलिमिनेट करने की गुजारिश की, जिसके बाद एक इमोशनल विदाई हुई. इस दौरान सोहेल खान की आंखों में आंसू आ गए.

Advertisement

भाई को स्पोर्ट करने पहुंचेंगे सलमान खान

वही सीमा सजदेह के जाने के सोहेल खुद को काफी टूटा महसूस कर रहे है. ऐसे में खबर है कि खान परिवार का एक और सदस्य सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए शो में एंट्री कर सकता है. डिजिटल न्यूज हब से मिली जानकारी के अनुसार,  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए 'अलायंस' में आ सकते हैं.

दरअसल, सलमान खान के बनिजय एशिया के साथ मजबूत संबंध हैं, जो बिग बॉस और अब 'द अलायंस' दोनों को प्रोड्यूस करता है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे साथ यौन शोषण हुआ था…' सोहेल खान का चौंकाने वाला खुलासा, सालों तक किसी को नहीं बताई थी बचपन की दर्दनाक कहानी

Featured Video Of The Day
कंगना रनौत कंगना के 'गटर' वाले बयान पर Gen-Z ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Sohail Khan
The Alliance
Entertaiment
OTT