चिंकी मिंकी ने किया जस मानक के Yes Or No सॉन्ग पर यूं डांस, 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जस मानक के सॉन्ग 'येस और नो' पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने जस मानक (Jass Manak) के गाने पर किया जबरदस्त डांस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चिंकी मिंकी ने जस मानक के गाने 'येस और नो' पर किया डांस
  • वीडियो में दिखा सुरभि समृद्धि का कूल अंदाज
  • चिंकी मिंकी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

'द कपिल शर्मा शो' की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो सेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. चिंकी मिंकी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जस मानक के सॉन्ग 'येस और नो' पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) अपने वीडियो में पंजाबी सिंगर जस मानक के सॉन्ग 'येस और नो' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों ही व्हाइट शर्ट, डेनिम ब्लू शॉर्ट्स और ब्लैक कैप में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी कूल लग रहा है. सुरभि समृद्धि के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए चिंकी मिंकी ने लिखा, "बोले हां या ना..." बता दें कि इससे पहले भी चिंकी मिंकी अपने कई डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुकी हैं.

बता दें कि चिंकी मिंकी (Chinki Minki) के फोटो हों या वीडियो, अकसर वायरल होते हुए नजर आते हैं. चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | भारतीय सुरक्षाबलों ने ना'पाक' साजिश ऐसे की नाकाम!