लाफ्टर शेफ्स में शेफ हरपाल सिंह का जन्मदिन हुआ सेलिब्रेट, कंटेस्टेंट ने दिया इस्त्री पर चाय बनाने का चैलेंज

लाफ्टर शेफ्स का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें शेफ हरपाल सिंह को उनके जन्मदिन पर अनोखा चैलेंज मिला. उन्हें इस्त्री पर चाय  बनानी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाफ्टर शेफ्स का नया प्रोमो
नई दिल्ली:

'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' एक ऐसा शो है, जहां खाना बनाने के साथ हंसी का तड़का भी भरपूर लगाया जाता है. यही वजह है कि यह कार्यक्रम दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. हर एपिसोड में कुछ नया और मजेदार देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है. इसी कड़ी में अब आने वाला एपिसोड और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसमें शो के जज और मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन बड़े ही खास और मजेदार अंदाज में मनाया गया है. इस खास मौके की झलक चैनल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के सभी कंटेस्टेंट नाचते-गाते हुए एंट्री लेते हैं और पूरे जोश के साथ शेफ हरपाल को जन्मदिन की बधाइयां देते हैं.

लाफ्टर शेफ्स का लेटेस्ट प्रोमो आया सामने

वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आता है, जब मशहूर कमीडियन कृष्णा अभिषेक अपने खास अंदाज में हरपाल सिंह सोखी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं. वह मजाकिया लहजे में कहते हैं, ''पचास का चावल, साठ की दाल… जोर से बोलो हैप्पी बर्थडे हरपाल.'' उनके इस अंदाज को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. इसके बाद प्रोमो में एक ऐसा मोड़ आता है, जो सबको चौंका देता है. कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि आज खाना शेफ हरपाल बनाएंगे. यह सुनते ही सभी कंटेस्टेंट और वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, क्योंकि आमतौर पर वही कंटेस्टेंट को खाना बनाने के लिए कहते हैं. लेकिन इसके बाद असली मजा शुरू होता है, जब कृष्णा एक अनोखी शर्त सामने रखते हैं. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर को पाकिस्तान का जवाब, ले आए मेरा ल्यारी फिल्म, विदेश में इस दिन होगा प्रीमियर! 

शेफ हरपाल को मिला चाय का टास्क

वह कहते हैं कि आज हरपाल जी को चाय बनानी होगी, लेकिन यह चाय गैस पर नहीं बनेगी, बल्कि कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री पर बनाई जाएगी. यह अनोखा और थोड़ा अजीब सा चैलेंज सुनकर हरपाल सिंह खुद भी दंग रह जाते हैं और हैरानी भरी नजरों से होस्ट भारती सिंह की ओर देखते हैं. इस दौरान शो के एक और कंटेस्टेंट करण कुंद्रा मजाक में कहते हैं कि हरपाल जी आप एक ही कप चाय बना दीजिए. इस वीडियो के साथ चैनल ने एक दिलचस्प कैप्शन लिखा, ''हरपाल जी के जन्मदिन पर सभी शेफ्स ने उन्हें एक अनोखा सरप्राइज दिया है.'' 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 3' शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है.  

ये भी पढे़ं- बॉलीवुड का युधिष्ठिर, आखिरी इच्छा थी मौत के बाद अंतिम यात्रा में शरीर पर डाला जाए लाल झंडा

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच एटम बम का 'मसाला'...पुतिन को देंगे मुज्तबा? | Donald Trump | Kachehri