बिग बॉस को 20 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस के बीच इसे लेकर क्रेज कम नहीं हुआ. इस बार बिग बॉस का सीजन 20 चल रहा है. शो को काफी पसंद किया जाता रहा है. इसमें टीवी, बॉलीवुड, भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर कला जगत के नामी स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेते रहे हैं. कई कंटेस्टेंट ने शो में काफी उधम मचाया, जिसकी वजह से सालों बाद भी उन्हें याद किया जाता है. उन्होंने बिग बॉस के नियमों को ताक पर रख दिया. आज हम एक ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस की छत को तोड़कर भागने की कोशिश की थी. यह मशहूर अभिनेता और राजनेता हैं.
कौन हैं वो एक्टर
जीहां हम बात कर रहे हैं रवि किशन की. रवि किशन 2006 में 'बिग बॉस हिंदी' के पहले सीजन में कंटेस्टेंट थे. वह शो में दूसरे रनर-अप रहे. शो के दौरान रवि किशन ने भारी मानसिक दबाव और घबराहट महसूस की. उन्होंने घर की छत तोड़ने की कोशिश करके वहां से भागने का प्रयास किया था. यही नहीं उन्होंने परेशान होकर घर के माइक्रोफोन को नुकसान पहुंचाया या उसे चबा डाला.
शो में उनका मशहूर डायलॉग
घर के अंदर उनके बेबाक अंदाज से एक मशहूर लाइन निकली. "जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा". यह काफी लोकप्रिय हुआ. उन्हें शुरू में डर था कि घर के अंदर उनके इस बागी बर्ताव से उनका एक्टिंग करियर बर्बाद हो जाएगा, लेकिन इसके उलट वे घर-घर में मशहूर हो गए. उन्हें लोगों का प्यार मिला, पहचान और शोहरत मिली. कई सालों बाद, उन्होंने 'बिग बॉस' सीजन 1 के अपने उन दिनों को उन्होंने याद किया. बाद में वह 'बिग बॉस 18' के कुछ सीजन में बतौर गेस्ट पहुंचे.
हॉलीवुड में भी किया काम
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी के सांसद है. रवि किशन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया. रवि ने हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन 3' (Spider-Man 3) के भोजपुरी डब संस्करण में मुख्य किरदार स्पाइडर-मैन (टोबी मैग्युवायर) को अपनी आवाज दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं