Bigg Boss OTT 2: फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान ने कुबुली हार, कहा- 10 लाख देंगे तो मैं लेकर निकल जाऊंगा

बिग बॉस ओटीटी 2 का जल्द ग्रैंड फिनाले होने वाला है. यह सलमान खान के शो का फिनाले वीक है, जिसमें बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन का विनर घोषित किया जाएगा. फिनाले की रेस में पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी हैं

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान ने कुबुली हार
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी 2 का जल्द ग्रैंड फिनाले होने वाला है. यह सलमान खान के शो का फिनाले वीक है, जिसमें बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन का विनर घोषित किया जाएगा. फिनाले की रेस में पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी हैं, किसके सिर विजेता का ताज सजेगा इसको लेकर लेकर शो के दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस के घर में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. 

अभिषेक मल्हान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें नहीं लगता वह शो जीत सकते हैं. इसलिए वह 10 लाख रुपये से भरा सूटकेट ले लेंगे. यह बात अभिषेक मल्हान दोस्त मनीषा रानी से कहते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह कहते हैं, 'अगर यह 10 लाख देंगे न तो मैं चला जाऊंगा. तो मैं लेकर निकल जाऊंगा. क्योंकि मुझे मेरे जीतने के चांसिस कम लग रहे हैं.' सोशल मीडिया पर अभिषेक मल्हान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि हर सीजन में आखिर में बिग बॉस में लाखों का ट्विस्ट आता है. इस ट्विस्ट में बिग बॉस घर वालों को एक सूटकेस ऑफर करते हैं. हर बार की तरह इस बार भी सूटकेस में दस लाख रुपये की रकम ऑफर की जा सकती है. इस सूटकेस को कौन लेकर, टॉप थ्री या फाइव की रेस से बाहर होता है. ये देखना जरूर दिलचस्प होगा.

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर आईं नजर

Featured Video Of The Day
US-Iran Talks में America की 5 बड़ी शर्तें, क्या Middle East फिर बन जाएगा War Zone? | Donald Trump