बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की सेहत को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि काजी को डेंगू हो गया है. उन्हें इलाज के लिए घर से बाहर ले जाया गया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी कंटेस्टेंट को इलाज के लिए घर से बाहर लाया जा रहा हो लेकिन काजी के मामले में ऐसा नहीं है. इन अफवाहों और फैन्स की टेंशन को दूर करते हुए उनकी टीम ने अब सिचुएशन क्लियर कर दी है. उनकी टीम के मुताबिक काजी को बुखार और कमजोरी महसूस हो रही है. लेकिन वे बिग बॉस के घर के अंदर ही हैं और उन्हें शो से बाहर नहीं किया गया है. यह जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान के जरिए दी गई.
काजी तौकीर बीमार हैं, लेकिन बिग बॉस 20 के घर के अंदर ही हैं
खबरों के मुताबिक काजी को पिछले कुछ दिनों से बुखार है. हालांकि वे जब भी मौका मिलता है आराम कर रहे हैं, लेकिन सेहत ठीक होने पर वे घर की एक्टिविटीज में हिस्सा भी ले रहे हैं. बयान में कहा गया, "काजी फैमिली के लिए एक जरूरी अपडेट. हमारे रॉकस्टार काजी को पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस के घर के अंदर बुखार है और जब भी मौका मिलता है, वे जरूरी आराम कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की. वे बिग बॉस के घर के अंदर ही हैं और हम उनकी सेहत के बारे में BB टीम के संपर्क में हैं. थोड़ा आराम करने के बावजूद, काजी हिस्सा ले रहे हैं, सभी को एंटरटेन कर रहे हैं और घर में अपनी पॉजिटिविटी फैला रहे हैं. यही तो हमारे रॉकस्टार हैं."
टीम ने फैन्स से की अपील 'फर्जी खबरों पर यकीन ना करें'
काजी की टीम ने फैन्स से यह भी अपील की है कि वे बिना कनफर्मेशन वाली खबरों पर भरोसा करने के बजाय शांत रहें. उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी. बयान के आखिर में कहा गया, "हम सभी से शांत रहने, भरोसा रखने और काजी पर अपना प्यार, दुआएं और पॉजिटिव एनर्जी बरसाते रहने की रिक्वेस्ट करते हैं. हम आपको अपडेट देते रहेंगे और जब वे पूरी तरह ठीक महसूस करेंगे, तो हमें पता है कि हमारे सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपने पूरे जलवे और जबरदस्त एनर्जी के साथ वापस आएंगे! तब तक, उन्हें सपोर्ट करते रहें और अपना प्यार देते रहें. आराम करें. ठीक हों और फिर से दहाड़ें, रॉकस्टार! हम सब आपके साथ हैं. टीम काजी."
जीत के दिखे आसार
आप सोच रहे होंगे कि हमने काजी की जीत का कनेक्शन कहां से निकाला तो बता दें कि बिग बॉस 13 के चर्चित कंटेस्टेंट और विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला भी अपने सीजन के दौरान काफी बीमार हुए थे. उनकी हालत इतनी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन सिद्धार्थ को लेकर फैन्स का प्यार हर दिन बढ़ता ही जा रहा था. उनकी पॉपुलैरिटी का आलम आप इसी बात से समझ सकते हैं कि एक वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान ने उन्हें वीडियो कॉल की थी ताकि उन्हें एपिसोड का हिस्सा बनाया जा सके. इसके अलावा बिग बॉस 16 में स्टैन भी कुछ समय बीमार रहे थे और वह भी सीजन के विनर रहे. वहीं काजी की बात करें तो वह शुरुआत से ही चर्चा में हैं. अब उनके बीमार होने की वजह से कुछ बिग बॉस फैन्स उनके विनर बनने के कयास भी लगा रहे हैं.