बिग बॉस 19 के रियूनियन के बाद तान्या मित्तल के सवाल पर क्यों भड़के अमाल मलिक, बोले- 'मैं किसी की बदतमीजी नहीं सहूंगा'

बिग बॉस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट रहे सिंगर कंपोजर अमाल मलिक का ट्रोलर्स पर गुस्सा देखने को मिला है, जिसमें वह कहते हैं, 'मैं किसी की बदतमीजी नहीं सहूंगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिग बॉस 19 का हिस्सा रहे हैं अमाल मलिक
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 19' के फिनाले के बाद भी हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. घर के अंदर की छोटी-छोटी बातें और बयान अब सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का कारण बन गए हैं. इस बार विवाद गायक और संगीतकार अमाल मलिक को लेकर है, जो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे. घर के अंदर उन्होंने तान्या मित्तल के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर दर्शकों और फैंस ने आपत्ति जताई. हालांकि शो खत्म होने के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार गरमा रहा है और फैंस ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग शुरू कर दी. विवाद तब और बढ़ गया जब अमाल के मैनेजर ने पोस्ट किया और लोगों से अपील की कि वे अमाल के परिवार और दोस्तों को इस मामले में न घसीटें. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तान्या के समर्थकों ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने अमाल से माफी मांगने को कहा.

विवादों में अमाल मलिक का फूटा गुस्सा

इस पूरे विवाद के बीच अमाल मलिक ने खुद अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने कहा, "मैं पहले ही अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग चुका हूं, चाहे वह तान्या मित्तल के लिए हो या शो में शामिल अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए. शो से बाहर आने के बाद मेरा पहला पोस्ट तान्या के लिए ही था. इसके बावजूद मेरे मैनेजर, टीम, परिवार और दोस्तों पर निशाना बनाया गया. यह बिल्कुल गलत है, और लोग सिर्फ अपने फैंडम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं."

तान्या मित्तल से दोस्ती पर कही ये बात

अमाल ने कहा, ''मेरे और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती थी. शो में हमारे बीच कभी भी कोई रोमांटिक या भावनात्मक संबंध नहीं था. मैं अपने फैंस को आक्रामक होने से रोक सकता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी की बदतमीजी सहूंगा.'

फैंस से ड्रामा खत्म करने की अमाल मलिक ने की अपील

गायक ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की, ''इस पूरे मामले को अब और बढ़ावा न दें. अब ड्रामा खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए. मैं पहले ही व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुका हूं और अब किसी भी तरह की बहस या ट्रोलिंग की जरूरत नहीं है. यह विवाद सिर्फ समय और ऊर्जा की बर्बादी है, जिसे रोकना जरूरी है.''

Advertisement

बता दें कि हाल ही में दुबई में डैन्यूब प्रॉपर्टीज द्वारा बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के लिए एक पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें तान्या मित्तल और अमाल मलिक के अलावा अन्य कंटेस्टेंट पहुंचे थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे TMC सांसद Babul Supriyo का चौंकाने वाला जवाब
Topics mentioned in this article