शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ भड़का रहे थे घरवाले, तभी हुआ ऐसा- देखें Video

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घरवाले शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के खिलाफ भड़का रहे हैं. देखें Video

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का वीडियो हुआ वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिग बॉस 13 का वीडियो हुआ वायरल
  • शहनाज गिल को भड़का रहे थे घरवाले
  • सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ शहनाज गिल को भड़का रहे थे घरवाले
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में घरवाले सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश में लगे हैं. बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती काफी चर्चा में रहती हैं और दोनों एक दूसरे का हर मुद्दे पर सपोर्ट भी करते हैं. हालांकि, बीते दिनों शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला पर गुस्सा होती दिखी थीं. लेकिन बाद में वो फिर से दोस्त बन गए. बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ जहां बहुत कम लोगों से मतलब रखते हैं तो शहनाज गिल सभी से मजाक करती दिख जाती हैं.

सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल सिंह (Vishal Singh) और शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के खिलाफ भड़काते दिख रहे हैं तभी सिद्धार्थ उनके पास से गुजर रहे होते हैं. वहीं,  दूसरी तरफ रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और आसिम रियाज (Asim Riaz) भी शहनाज और सिद्धार्थ के बारे में बातें करती दिख रही हैं.

Sapna Choudhary ने नए अंदाज से मचाई धूम, धमाकेदार डांस Video हुआ वायरल

Advertisement

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के इस वीडियो को बिग बॉस के पेज से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है: "क्या घरवाले लाना चाहते हैं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बीच दरार." अब आज रात के एपिसोड को देखकर ही पता चलेगा कि घरवाले अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Featured Video Of The Day
पंजाब के साथ गद्दारी... राघव चड्ढा के साथ 7 सांसदों के टूटने पर AAP का पहला रिएक्शन आया
Topics mentioned in this article