नवरात्रि में भारती सिंह ने दिखाया छोटे बेटे काजू का चेहरा, फैंस बोले- बड़े बेटे गोला की हूबहू कॉपी

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर इन दिनों खुशियों का माहौल बना हुआ है. लंबे इंतजार के बाद इस कपल ने अपने छोटे बेटे यशवीर का चेहरा आखिरकार फैंस को दिखा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारती सिंह ने दिखाया बेटे काजू का फेस

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर इन दिनों खुशियों का माहौल बना हुआ है. लंबे इंतजार के बाद इस कपल ने अपने छोटे बेटे यशवीर का चेहरा आखिरकार फैंस को दिखा दिया है. खास बात यह है कि यह फेस रिवील उन्होंने शुभ मौके गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दौरान किया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई. भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बेटे की पहली झलक साझा की. वह प्यार से अपने छोटे बेटे को ‘काजू' कहकर बुलाती हैं. हालांकि यशवीर का जन्म दिसंबर 2025 में ही हो गया था, लेकिन अब तक उन्होंने उसे मीडिया और कैमरों से दूर रखा था. ऐसे में फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे.

इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कपल ने एक ग्रैंड पार्टी भी रखी. पार्टी की थीम ‘सी ब्रीज' थी, जिसमें नीले रंग की सजावट ने पूरे माहौल को बेहद खूबसूरत बना दिया. इस दौरान उनके बड़े बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला' भी काफी उत्साहित नजर आए और अपने छोटे भाई के फेस रिवील को लेकर खुश दिखे. जैसे ही काजू की पहली झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. लाल रंग की क्यूट ड्रेस में यशवीर बेहद प्यारे लग रहे थे और लोगों ने उन्हें 'नन्हा फरिश्ता' तक कह दिया. 

यह भी पढ़ें: 20 करोड़ बजट और 340 करोड़ कमाई, कश्मीर पर बनी यह फिल्म चार साल पहले सिनेमाघरों में लाई थी कमाई का सैलाब

Advertisement

कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि काजू अपने पिता हर्ष लिम्बाचिया की कॉपी लगते हैं, वहीं कुछ का मानना है कि उनमें दादाजी की झलक भी दिखाई देती है. जबकि कुछ ने काजू को बड़े बेटे गोला की कॉपी कहा. दिलचस्प बात यह है कि जहां बड़ा बेटा गोला अपनी मम्मी भारती सिंह पर गया है, वहीं छोटा बेटा काजू पापा हर्ष जैसा दिख रहा है. हालांकि, हर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें यशवीर में भारती की झलक दिखाई देती है.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: पूरी Leadership खत्म होने के बाद भी US के सामने घुटने क्यों नहीं टेक रहा Iran?