भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी ने किया एक्स हस्बैंड को याद, तलाक के बाद हो गया था निधन, लिखा- तुम मेरे सच्चे प्यार थे

Bhabiji Ghar Par Hai actress Shubhangi Atre Post: भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने दिवंगत पूर्व पति पीयूष को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और उन्हें अपना सच्चा प्यार बताया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने किया याद
नई दिल्ली:

पॉपुलर सिटकॉम 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सबके दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं. अपने सीरियल के साथ अभिनेत्री पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहीं. पति के साथ चल रहे विवाद के बाद उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन बीते साल 2025 में तलाक के कुछ महीनों बाद ही पीयूष का निधन हो गया. अब शुभांगी ने अपने पूर्व पति को याद किया है और उन्हें ही अपना सच्चा प्यार बताया.

एक्स हस्बैंड के लिए शेयर किया पोस्ट 

शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर पूर्व पति पीयूष के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों का काफी यंग दिख रहे हैं. पुरानी फोटो के साथ शुभांगी ने पुरानी और अच्छी यादों को भी शेयर किया है. उन्होंने पूर्व पति को ही अपना सच्चा प्यार बताया है. अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर लिखा, "पीयूष, तुम्हारी बहुत याद आती है, भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्ते पर ले गई, लेकिन हमारे रिश्ते कभी मिट नहीं पाए, बल्कि ये हर दिन मेरे दिल में गहराई से बसे रहते हैं. कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, बस उनका रूप बदल जाता है और हमारा रिश्ता भी उनमें से एक है.

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी ने 19 की उम्र में कर ली थी शादी, शुभांगी अत्रे का 22 साल बाद टूटा पति से रिश्ता, पछतावे पर बोलीं- भावनाएं बदल जाती हैं

अपना सच्चा प्यार बताया

शुभांगी ने पीयूष को अपना सच्चा प्यार और बुरे समय की सबसे बड़ी ताकत भी बताया. अभिनेत्री ने अपनी बेटी आशी का जिक्र किया, जो अपने पिता को बहुत मिस करती है. उन्होंने लिखा, "तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे. तुम्हारी यादें मेरी ताकत हैं, तुम्हारी मौजूदगी आज भी मुझे इस तरह घेरे रहती है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. प्लीज मुझ पर और आशी पर अपनी कृपा बनाए रखना. जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे."

Advertisement

तलाक के बाद हुई थी मौत 

पीयूष की मौत साल 2025 में अप्रैल के महीने में लिवर की गंभीर बीमारी के कारण हुई थी. मौत से कुछ महीनों पहले ही दोनों का तलाक हो गया था. अभिनेत्री के मुताबिक, पीयूष शराब की लत का शिकार हो गए थे और यही वजह थी कि न चाहते हुए भी दोनों को अलग होना पड़ा. अभिनेत्री की शादी साल 2003 में हुई थी.

ये भी पढ़ें- प्रेम चोपड़ा को ब्रेक देने वाला शख्स, टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, सुपरहिट बनीं जीते 9 अवॉर्ड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
NEET पेपर लीक में गिरफ्तार मनीषा हवलदार के वकील अखिल रेक्सवाल का दावा- पेपर और मेरी क्लाइंट के सवाल मैच नहीं करते
Topics mentioned in this article