अरिजीत सिंह आप टेंशन मत लो... गौरव खन्ना की वाइफ ने आवेज दरबार के साथ किया ऐसा डांस, लोग बोले- ये क्या है

आवेज दरबार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने अरिजीत के नाम एक मैसेज लिखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गौरव खन्ना की पत्नी ने आवेज दरबार के साथ शेयर किया डांस वीडियो
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के सुपरहिट सिंगर अरिजीत सिंह ने जब से ये अनाउंस किया है कि वो फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं और अब कोई असाइनमेंट नहीं लेंगे, तब से मानो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है. लोग अलग-अलग तरह से अपना दुख जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ये कहकर तसल्ली दे रहे हैं कि अरिजीत ने केवल फिल्मों में सिंगिंग छोड़ी है, लेकिन वो अपना म्यूजिक बनाते रहेंगे. अब इन रिएक्शन्स के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिशियन इस्माइल दरबार के बेटे आवेज दरबार का भी रिएक्शन सामने आया है. आवेज ने एक वीडियो शेयर कर अरिजीत को ये मैसेज दिया है कि वो टेंशन ना लें, हम म्यूजिक इंडस्ट्री संभाल लेंगे, लेकिन आवेज ने जिस अंदाज में ये मैसेज दिया है वो काफी फनी है, लोग उनके तरीके पर हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

आवेज ने आकांक्षा के साथ शेयर किया ये फनी वीडियो

आवेज कितने कमाल के डांसर हैं ये बात तो कर कोई जानता है. सोशल मीडिया पर इनके 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इनके डांसिंग वीडियो आए दिन सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ‘बिग बॉस 19' में नजर आए आवेज अब शो के को-कंटेस्टेंट्स या उनके पार्टनर के साथ भी वीडियो बनाते रहते हैं. जैसे हाल में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा खन्ना के साथ एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के आइकॉनिक सॉन्ग धक-धक करने लगा पर बिखरकर डांस कर रहे हैं, लेकिन फनी बात ये है कि दोनों अरिजनल गाने पर नहीं बल्कि इसके फनी वर्जन पर डांस कर रहे हैं.

आकांक्षा और आवेज हुए बेकाबू

वीडियो में आप देखेंगे कि लाल रंग की साड़ी में आकांक्षा बेहद सेक्सी लग रहे हैं, वहीं ब्लैक आउटफिट में आवेज भी काफी हॉट लग रहे हैं. दोनों गाने की शुरुआत ही बड़े जोश के साथ करते हैं, और दोनों का ये जोश आखिर तक बरकरार रहता है. लेकिन आप देखेंगे कि जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता जाता है तो और फनी होता जाता है. इसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. वीडियो शेयर करते हुए आवेज ने लिखा है, ‘अरिजीत भाई आप टेंशन मत लो...म्यूजिक इंडस्ट्री हम संभाल लेंगे'. इनकी वीडियो पर कॉमेडियन प्रणित, बिग बॉस को-कंटेस्टेंट मृदुल ने भी फनी कमेंट किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections: TMC के जहांगीर पर सवाल, सपा प्रवक्ता से नहीं बना जवाब ! | IPS Ajay Pal Sharma
Topics mentioned in this article