पांचवीं बार पापा बनने वाले हैं यूट्यूबर अरमान मलिक? कुछ और ही इशारा रहा है पत्नी कृतिका का सोशल मीडिया अकाउंट

वायरल वीडियो में कृतिका मलिक आकर अरमान को कहती हैं कि एक गुड न्यूज है. मैं प्रेग्नेंट हूं. इसके बाद अरमान खुश हो जाते हैं और कहते हैं मेरी जुबान सच्ची हो गई कि मेरे पांच बच्चे होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कृतिका मलिक ने प्रेग्नेंसी पर किया मजाक!
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर यूट्यूबर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान मलिक हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. उनकी दोनों पत्नियां व्लॉग बनाती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं. कुछ समय पहले ही कृतिका मलिका और पायल मलिक मां बनी थीं. अब कृतिका ने एक और खुशखबरी दे दी है जिसके बाद से मलिक फैमिली में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है. कृतिका मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अरमान को बताती हैं कि वो दोबारा मां बनने वाली हैं. इसके बाद से अरमान की खुशी का ठिकाना नहीं रहता.

दोबारा मां बनने वाली हैं कृतिका मलिक

वायरल वीडियो में कृतिका मलिक आकर अरमान को कहती हैं कि एक गुड न्यूज है. मैं प्रेग्नेंट हूं. इसके बाद अरमान खुश हो जाते हैं और कहते हैं मेरी जुबान सच्ची हो गई कि मेरे पांच बच्चे होंगे. इसके बाद कृतिका मुस्कान को जाकर बताती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. अरमान और कृतिका की खुशी का ठिकाना नहीं है. कृतिका ने अभी तक ये बात पायल को नहीं बताई थी. इसके बाद वो पायल को जाकर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती हैं.

अब ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया गया है. वहीं कृतिका इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी तस्वीरें और जिम वीडियो शेयर कर रही हैं. इनमें कृतिका काफी फिट नजर आ रही है. ऐसे में समझना मुश्किल है कि पहले वाली खबर ठीक थी या प्रेग्नेंसी केवल एक प्रैंक थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Kritika Malik
Armaan Malik
Kritika Malik Pregnant
Payyal Malik
Youtuber Armaan Malik
Kritika Payal Malik
Armaan Malik Wives
Kritika Malik And Armaan Malik Love Story
Payal Armaan Love Story
Kritika Payal Children
Armaan Malik Children
Youtuber Armaan Malik Net Worth
Armaan Malik Youtuber Income
Kritika Malik Photos
Kritika Malik Instagram
Payal Malik Wight Loss
Payal Malik Weight Loss Transformation
Armaan Malik Youtuber Age
Armaan Kritika Payal