UK07 राइडर के आईसीयू से बाहर आते ही पत्नी रितिका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- पैसा और फेम...

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, हाल ही में एक गंभीर कार हादसे का शिकार हो गए. इस बीच अनुराग की पत्नी रितिका डोभाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुराग डोभाल की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, हाल ही में एक गंभीर कार हादसे का शिकार हो गए. यह दुर्घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब वह इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीम कर रहे थे. हादसे के बाद उन्हें तुरंत सुभर्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अब उनके मैनेजर रोहित पांडेय ने जानकारी दी है कि अनुराग ICU से बाहर आ चुके हैं. रोहित ने अस्पताल से अनुराग की एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि वे 24 घंटे उनके साथ हैं और फैंस से उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना करने को कहा है.

लाइवस्ट्रीम के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 7 मार्च को गाजियाबाद के मसूरी इलाके में गाजियाबाद के पास अनुराग अपनी टोयोटा फार्च्यूनर चला रहे थे और उसी दौरान इंस्टाग्राम पर लाइव थे. लाइव वीडियो में वह काफी भावुक नजर आए और अपनी मां को याद करते हुए कह रहे थे, “मम्मी अगर मैं अगले जन्म में आऊं तो बस मुझे प्यार देना.” इसके बाद उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और कहा, “चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं.” कुछ ही पलों बाद वीडियो अचानक बंद हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और अनुराग को अस्पताल पहुंचाया गया.

पत्नी रितिका का क्रिप्टिक पोस्ट और पुराना वीडियो

इस बीच अनुराग की पत्नी रितिका डोभाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कर्मा को अपना काम करने दो,” जबकि दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें दुनिया की बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और उनके लिए पैसा, शोहरत और सुरक्षा सब मोह माया है".

वहीं, इससे पहले अनुराग का एक दो घंटे लंबा वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने खुद को डिप्रेशन में बताया था. वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि शादी से कुछ दिन पहले उनके माता-पिता ने उन्हें सब कुछ अकेले संभालने को कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि कई दिनों से उन्होंने खाना नहीं खाया और मानसिक रूप से बेहद थक चुके हैं. फिलहाल फैंस उनकी सेहत में जल्द सुधार की दुआ कर रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी कांड में अब शंकराचार्य की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Anurag Dobhal
Anurag Dobhal Accident
UK07 Rider
Ritika Chauhan
UKO7 Rider Car Crash
Anurag Dobhal Health
Anurag Dobhal Wife