ये रिश्ता क्या कहलाता है से शहजादा-प्रतीक्षा के बाहर होने पर अनुपमा फेम पारस कलनावत का आया रिएक्शन, बोले- एक्टर पर इस तरह...

ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के निकाले जाने पर अनुपमा फेम पारस कलनावत का रिएक्शन आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पारस कलनावत ने ये शहजादा धामी और प्रतीक्षा पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अरमान और रुही यानी एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते शो से निकाल दिया गया है, जिस पर उनके को स्टार्स का रिएक्शन सामने आ रहा है. इसी बीच अनुपमा में समर के रोल में नजर आ चुके पारस कलनावत ने इस बारे में अपना रिएक्शन दिया है. गौरतलह है कि साल 2022 में खबरें आई थीं कि कॉन्ट्रेक्ट तोड़ने पर एक्टर को निकाल दिया गया था. 

पारस कलनावत ने टाइम्स नाओ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''एक एक्टर पर निकाले जाने का टैग लगना बहुत अपमानजनक सुनने में लगता है. यह भविष्य में बहुत प्रौब्लम क्रिएट करता है और इससे कई परेशानियां भी आती है. इस टैग से लोगों को लगता है कि एक्टर अनप्रॉफेशनल है. शहजादा और प्रतीक्षा की तरफ से अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. अगर उनकी गलती है तो उन्हें पब्लिकली आकर अपनी गलती माननी चाहिए और राजन सर से माफी मांगनी चाहिए. लेकिन अगर उनकी गलती नहीं है तो उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए.''

इसी मामले पर पारस ने अपने समय को याद करते हुए कहा, मैने एक बात नोटिस की है कि एक्टर्स में आपस में एकता नहीं है. मैं भी टर्मिनेशन यानी निकाले जाने के टैग अपने ऊपर लगाए जाने के टैग से गुजरा हूं. कोई मेरे लिए खड़ा नहीं हुआ. किसी ने सेट पर मेरा पक्ष नहीं लिया जबकि वह मुझसे प्यार करते थे. किसी ने नहीं कहा पारस सही है. 

आगे एक्टर ने कहा, इसी तरह ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर किसी ने शहजादा और प्रतीक्षा का पक्ष नहीं लिया. एक्टर्स के बीच बहुत कॉम्पिटिशन है इसीलिए कोई आपके लिए खड़ा नहीं होगा. आपने भले ही कई साल तक उनके साथ शूट किया हो. आप एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड नही बना पाए हैं, जो कि बुरे वक्त में आपका सपोर्ट करें. 

Advertisement

गौरतलह है कि अनुपमा सीरियल के भी प्रोड्यूसर राजन शाही हैं. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी दो नए एक्टर्स रोहित पुरोहित और ग्राविता की एंट्री हो गई है, जिसके चलते लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय एजेंडा राहुल की मौजूदगी से ही होता है तय, छुट्टी से लौटते ही फुल स्पीड
Topics mentioned in this article
Paras Kalnawat
Paras Kalnawat In Anupama
Paras Kalnawat Reacted On Yrkkh
Paras Kalnawat News
Paras Kalnawat Interview