Anupama Spoiler Alert : प्रार्थना की मौत से सदमे में अनुपमा, बदल जाएगा अब सबकुछ, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Anupama 09 March Spoiler Alert : एक तरह प्रार्थना की मौत के बाद परिवार सदमे में है तो वहीं शो में एक बड़ा लीप भी आने वाला है और उसके बाद कहानी गोवा में नए सिर से शुरू हो सकती है. शो में एक ऐसे कैरेक्टर की वापसी होने वाली है जो दर्शकों का चहेता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रार्थना की मौत से सदमे में अनुपमा
नई दिल्ली:

Anupama 09 March Spoiler Alert : टीवी का बेहद पॉपुलर सीरियल अनुपमा लगातार नए-नए ट्विस्ट्स और टर्न के साथ दर्शकों को चौंकाता रहता है. अब एक बार फिर शो में बड़ा बदलाव आने वाला है. आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. एक तरह प्रार्थना की मौत के बाद परिवार सदमे में है तो वहीं शो में एक बड़ा लीप भी आने वाला है और उसके बाद कहानी गोवा में नए सिर से शुरू हो सकती है. शो में एक ऐसे कैरेक्टर की वापसी होने वाली है जो दर्शकों का चहेता था.

दर्दनाक हादसा में प्रार्थना की मौत

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अंश और प्रार्थना तीनों मंदिर जा रहे होते हैं. इसी दौरान अनुपमा बीच सड़क में गिर जाती है. अंश उसे बचाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन छोटी बच्ची प्रांशी उसे छोड़ती ही नहीं है. इसके बाद प्रार्थना, अनुपमा को बचाने के लिए जाती है, लेकिन तभी एक दर्दनाक हादसा होता है. सामने से एक ट्रक वहां आ जाती है. प्रार्थना, अनुपमा को तो बचा लेती है लेकिन खुद हादसे का शिकार हो जाती है.

आगे दिखाया जाता है कि अनुपमा जैसे-तैसे घर पहुंचती है. सब लोग उससे प्रार्थना के बारे में पूछते हैं लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाती और बेहोश हो जाती है. प्रार्थना की मौत की खबर सुन कर परिवार में मातम छा जाता है. हर कोई इस घटना से हैरान है और मौत की असली वजह जानना चाहता है. इधर अनुपमा इन सब के लिए खुद को दोषी समझने लगती है.

गौतम पर शक की सुई

कहानी में गौतम का किरदार विलेन बनता दिख रहा है. कई बातें ऐसी दिखाई जा रही हैं, जिससे शक की सुई गौतम की ओर घूम रही है कि उसने ही प्रार्थना की हत्या की है. परिवार में कई लोगों को शक होता है कि प्रार्थना की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिश है. ऐसी बात भी सामने आती है कि प्रार्थना किसी राज का खुलासा करने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो जाती है.

Advertisement

होगी नई शुरुआत

शो के नए प्रोमो के मुताबिक शो में लीप आने वाला है. शो की नई शुरुआत गोवा में हो सकती है. वहीं शो में अब अनुज की वापसी होने जा रही है. खबरों के अनुसार गौरव खन्ना की जगह सचिन त्यागी अनुज के किरदार में नजर आएंगे और इसी के साथ शो की कहानी में भी बड़े बदलाव देखें जाएंगे.

Featured Video Of The Day
'अगर प्रशासन रोकेगा. तो...' मथुरा कार सेवा पर NDTV से जगतगुरु सुरेशानंद
Topics mentioned in this article
Anupama 09 March Spoiler Alert
Anupama
Anupama Spoiler
Anupama Spoiler Alert
Anupama Spoiler Alert In Hindi