मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल में अपनी पति विक्की जैन के साथ आबू धाबी पहुंचीं. उन्होंने यहां क्वालिटी टाइम बिताते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. हालांकि वेकेशन के दौरान की उनकी इन तस्वीरों में कुछ ऐसा दिखा जिस पर बवाल शुरू हो गया है. दरअसल, अंकिता ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने पति, बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ अबू धाबी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्होंने हिजाब पहना हुआ था. इन तस्वीरों को देखकर इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा.
अंकिता लोखंडे को हिजाब पहनने पर यूजर्स ने किया ट्रोल
इस पोस्ट में, अंकिता कई तस्वीरों में हिजाब पहने हुए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में वह विक्की जैन के साथ अबू धाबी में घूमती-फिरती दिख रही हैं. अंकिता ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरे कैमरा रोल से अबू धाबी की कुछ प्यारी यादें. घूमना-फिरना, हंसना-हंसाना और यादें बनाना."
हिजाब में तस्वीरें शेयर करने के बाद इंटरनेट पर लोगों के एक बड़े तबके ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या उन्होंने इस्लाम अपना लिया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या उन्होंने इस्लाम अपना लिया है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "उन्होंने हिजाब क्यों पहना हुआ है?" तीसरे कमेंट में लिखा था, "बहुत निराशा हुई. कभी किसी मुस्लिम सेलिब्रेटी ने हिंदू संस्कृति को बढ़ावा क्यों नहीं दिया?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "#शर्मनाक हरकत."
जहां इंटरनेट पर लोगों के एक तबके ने उनके पहनावे के आधार पर उनके धर्म को निशाना बनाया, वहीं कुछ लोगों ने बस उनकी खूबसूरती की तारीफ की. एक फैन ने लिखा, "हिजाब में आप बहुत प्यारी लग रही हैं." दूसरे फैन ने लिखा, "दुनिया की सबसे बेहतरीन जोड़ी — अंकिता जी और जैन साहब की."
अंकिता लोखंडे पहले भी पहन चुकी हैं हिजाब
यह पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे को हिजाब पहनने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है. साल 2025 में, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हिजाब पहने हुए और लोगों का "आदाब" कहकर अभिवादन करते हुए देखा गया था, जिस पर भी ऑनलाइन लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं.
अंकिता लोखंडे के बारे में
अंकिता लोखंडे को टीवी के मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' के अपने दमदार किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी. यह सीरियल 2009 से 2014 तक चला था और अपने समय का सबसे पॉपुलर डेली सोप बन गया था. इस शो में अंकिता के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे.
बाद में, अंकिता ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'बागी 3' जैसी फिल्मों में काम किया. वह कई सारे रियालिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. अक्सर शोज में वह अपनी विक्की जैन के साथ नजर आती हैं. अंकिता और विक्की ने 14 दिसंबर, 2021 को शादी की थी.