टीवी की इन टॉप एक्ट्रेसेस ने कभी बी-ग्रेड फिल्मों में किया था काम, आखिरी नाम पढ़ लगेगा तगड़ा झटका

आपको जान कर हैरानी होगी कि कई पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने करियर की शुरुआत में मौकों की कमी की वजह से बीग्रेड फिल्मों में काम किया. इसमें से कई एक्ट्रेसेस आज टीवी का बड़ा नाम हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी की इन टॉप एक्ट्रेसेस ने कभी बी-ग्रेड फिल्मों में किया था काम

टीवी की कई एक्ट्रेसेस हैं जो आज घर-घर में पहचानी जाती हैं और जिन्होंने फिल्मों की बड़ी अभिनेत्रियों से भी अधिक पॉपुलेरिटी हासिल की है. इन एक्ट्रेसेस को लोग इतना अधिक प्यार देते हैं कि वह हर घर का हिस्सा बन चुकी हैं. शाम होते ही इनके शोज टीवी के पर्दे पर नजर आते और लोग बस नजर गड़ा कर इन्हें देखते हैं. लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि कई पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने करियर की शुरुआत में मौकों की कमी की वजह से बीग्रेड फिल्मों में काम किया. इसमें से कई एक्ट्रेसेस आज टीवी का बड़ा नाम हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया हिट सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी की' में वैम्प 'कोमोलिका' के अपने पॉपुलर रोल से फेमस हुईं. वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' की विनर भी बनीं. लेकिन इस कामयाबी के पहले करियर के शुरुआती दिनों में वह मलयालम भाषा में रिलीज़ हुई एक B-ग्रेड फिल्म 'स्वप्नम' में नजर आई थीं.

दिशा वकानी

टीवी की 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी ने सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपने किरदार से घर-घर में पहचान बनाई. लेकिन कभी उन्होंने भी कमसिन: द अनटच्ड नाम की एक B-ग्रेड फिल्म में काम किया था.

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई अपनी पीढ़ी की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने सीरियल उतरन से एक टेलीविज़न एक्ट्रेस के तौर पर अपना सफ़र शुरू किया, जिससे वह काफी सफल हुईं. लेकिन रश्मि ने भी करियर की शुरूआत बी ग्रेड फिल्मों से ही की थी.

Advertisement

अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह को द कपिल शर्मा शो से टीवी पर बड़ी पहचान मिली. इसके अलावा, एक्ट्रेस कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जैसे मोहब्बतें, कुछ कुछ होता है, राजा हिंदुस्तानी, बोल बच्चन वगैरह. लेकिन सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने से पहले, अर्चना को रात के गुनाह जैसी B-ग्रेड फिल्मों का हिस्सा बनना पड़ा.

शमा सिकंदर

शमा सिकंदर भी टेलीविज़न की दुनिया की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने B-ग्रेड फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा. टीवी सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है'  में पूजा मेहता का किरदार निभा कर शमा ने काफी पॉपुलेरिटी हासिल की.

Advertisement

श्वेता तिवारी

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी ने भी कभी बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है. श्वेता ने बिग बॉस का चौथा सीजन भी जीता था. 

यह भी पढ़ें: 

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Top Tv Actresses
Shweta Tiwari
Disha Vakani
Rashami Desai
Urvashi Dholakia