1-3 करोड़ बजट कमाई 70 करोड़, पीले बैग का रहस्य और 7 दोस्त, अनामिका की ये सच्ची कहानी 2 साल से OTT पर टॉप

करीब 1 से 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 करोड़ की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. यानी इसने अपने बजट से करीब 40 गुना ज्यादा कमाई की. यही नहीं, IMDb पर इसे 7.5 की शानदार रेटिंग भी मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT पर ट्रेंडिंग है ये हॉरर फिल्म

आजकल दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है. अब लोग सिर्फ सीधी-सादी कॉमेडी या सिर्फ डरावनी फिल्में नहीं, बल्कि ऐसा कंटेंट देखना चाहते हैं जिसमें हंसी के साथ रोमांच भी मिले. यही वजह है कि हॉरर-कॉमेडी जॉनर युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है. इसमें डर के बीच हल्की-फुल्की कॉमेडी दर्शकों को बांधे रखती है. जब ऐसी कहानी किसी सच्ची घटना से प्रेरित हो, तो उसका असर और भी गहरा हो जाता है. कुछ साल पहले आई एक ऐसी ही फिल्म ने लोगों को चौंका दिया था. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली थी. रिलीज के दो साल बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है और ये फिल्म आज भी OTT पर ट्रेंड कर रही है.

हम बात कर रहे हैं मलयालम हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रोमांचम' (Romancham) की, जो 3 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन जीतू माधवन ने किया था और इसमें सौबिन शाहिर, अर्जुन अशोकन जैसे कलाकारों ने शानदार काम किया था. फिल्म की कहानी बैंगलोर में रहने वाले 7 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सभी दोस्त एक ही घर में साथ रहते हैं और अपनी जिंदगी मस्ती में बिताते हैं. लेकिन एक दिन मजाक-मजाक में वे ओइजा बोर्ड के जरिए आत्माओं को बुलाने की कोशिश करते हैं. शुरुआत में यह सब एक खेल जैसा लगता है, लेकिन जल्द ही अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं.

कहानी में एक ‘पीला बैग' भी अहम भूमिका निभाता है, जो रहस्य और डर को और गहरा कर देता है. जैसे-जैसे घटनाएं बढ़ती हैं, दोस्तों के बीच तनाव पैदा होता है और उनका रिश्ता भी प्रभावित होने लगता है. डर के माहौल के बावजूद फिल्म में कॉमेडी का ऐसा तड़का है कि दर्शक हंसते-हंसते डर का मजा लेते हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है, जिससे दर्शक खुद को इससे जोड़ पाते हैं. यही कारण है कि फिल्म को लोगों का जबरदस्त प्यार मिला.

करीब 1 से 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 करोड़ की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. यानी इसने अपने बजट से करीब 40 गुना ज्यादा कमाई की. यही नहीं, IMDb पर इसे 7.5 की शानदार रेटिंग भी मिली. थिएटर में सफलता के बाद जब यह फिल्म OTT पर आई, तो इसका जादू और बढ़ गया. जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे, उन्होंने घर बैठे इसका मजा लिया. अब हिंदी में भी उपलब्ध होने के कारण इसकी पहुंच और ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसकी कहानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पति संग पहली बार दिखीं रश्मिका मंदाना, लाल सूट और कम से कम मेकअप में निखरा चेहरा, लुक जीत लेगा दिल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तेल में आग लगाएगा ईरान? America करेगा Pakistan पर अटैक? | Sucherita Kukreti | Trump