विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2011

आईपीएल-4 : सहारा पुणे वॉरियर्स के कप्तान बने युवी

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को आईपीएल-4 के लिए सहारा पुणे वॉरियर्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण के लिए सहारा पुणे वॉरियर्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। भारतीय उपमहाद्वीप में जारी आईसीसी विश्व कप-2011 में युवराज ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। युवराज के अलावा इस टीम में तीन अन्य घरेलू खिलाड़ी आशीष नेहरा, रॉबिन उथप्पा और मुरली कार्तिक शामिल हैं। सहारा पुणे वॉरियर्स की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "सहारा पुणे वॉरियर्स की 30 सदस्यीय टीम की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे।" आईपीएल चार में शामिल होने वाली नई फ्रेंचाइजी सहारा पुणे वॉरियर्स ने हाल ही में नीलामी के दौरान 10 विदेशी खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में शामिल किया है जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। आईपीएल की इस नई फ्रेंचाइजी ने इस मौके पर अपने 30 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ, श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइडर के नाम शामिल हैं। अन्य विदेशी खिलाड़ियों में टिम पेन, कैलम फर्ग्युसन, नेथन मैक्लम, वायने पार्नेल, मिशेल मार्श, जिरोम टेलर और अलफांसो थॉमस के नाम शामिल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल-4, सहारा, पुणे वॉरियर्स, कप्तान, युवी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com