एक बॉलीवुड फिल्म में अक्षय कुमार और अंडरटेकर का मुकाबला दिखाया गया था.
27 सालों तक wwe की दुनिया में एकछत्र राज करने वाले और मौत का सौदागर या डेडमैन के नाम से मशहूर 'अंडरटेकर' ने भले ही रोमन रेंस से हारने के बाद रिंग के भीतर अपना हैट, कोट और ग्लव्स को उतारकर रिटायर होने का संकेत दिया हो लेकिन अभी तक WWE ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इससे यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि अंडरटेकर दोबारा रिंग में उतरने का प्लान बना रहे हों.
पिछले संडे को रेसलमैनिया 33 में अंडरटेकर की रोमन रेंस के हाथों करारी हार हुई थी. दरअसल यह मुकाबला पूरे इवेंट का मेन मैच था. उस मैच में रोमन रेंस के स्पीयर और सुपरमैन पंच के आगे डेडमैन की एक भी नहीं चली और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच के अंत में उन्होंने हार के बाद अपने ग्लव्स और हैट को उतारकर रिंग के बीचोंबीच रख दिया तभी से यह समझा जा रहा था कि उन्होंने संन्यास ले लिया है.
उल्लेखनीय है कि रेसलमैनिया 33 वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट(wwe) का 33 वां सालाना आयोजन था. यह डब्ल्यूडब्यूई का सबसे बड़ा इंवेट माना जाता है. पिछले संडे को आयोजित इस इवेंट को लगभग 65 हजार लोगों ने लाइव देखा था. अंडरेटकर 1990 में wwe से जुड़े थे और रेसलमैनिया में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड रहा है. वो कुल मिलाकर 23 बार रेसलमैनिया के दौरान रिंग में उतरे और मात्र 2 बार ही पराजित हुए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं