प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
वैष्णों देवी की यात्रा के लिए मशहूर छोटे से शहर कटरा में दंगल होने वाला है. भारतीय स्टाइल में होने वाली इस कुश्ती के लिए देश-विदेश से पहलवान यहां इकट्ठे हो रहे हैं. 
माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इस दंगल का आयोजन होगा. जॉर्जिया, इंग्लैंड, उक्रेन के पहलवानों के अलावा देश के कई जाने माने पहलवान इस दंगल में भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को होगी. इसको लेकर जम्मू और आसपास के लोगों में खासा उत्साह है. 30 हजार दर्शक इस दंगल को देखने के लिए पहुंचेंगे जिसके लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं. जीतने वाले पहलवान को एक लाख 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं