विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2013

पहलवान सत्यव्रत ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिताब जीता

जम्मू:

पहलवान सत्यव्रत ने फाइनल बाउट में यूक्रेन के मिखालियो दातसेमको को हराकर नौंवा रुस्तम ए अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्टाइल कुश्ती खिताब अपने नाम किया।

अधिकारी ने कहा कि सत्यव्रत ने कटरा में खचाखचभरे विवेकानंद खेल स्टेडियम में खिताब जीता। विश्व चैम्पियन और ओलिंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार इसके मुख्य अतिथि थे।

अधिकारी ने बताया कि यह कुश्ती चैम्पियनशिप नवरात्र महोत्सव के मौके पर जम्मू एवं कश्मीर भारतीय स्टाइल कुश्ती संघ द्वारा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड, जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग, जम्मू कश्मीर पुलिस, नवरात्र महोत्सव समिति, कटरा नगर समिति, जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पहलवान, सत्यव्रत, रुस्तम, Wrestling, Satyvrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com