रियो में मेडल जीतने के बाद पहलवान साक्षी मलिक (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो:
रियो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी. भारत की आखिरी उम्मीद पहलवान योगेश्वर दत्त के 65 किग्रा फीस्टाइल कुश्ती के क्वालिफाइंग में मंगोलिया के मंदाखनारन गैंजोरिग के हाथों 0-3 से हार के बाद यह घोषणा की गई. साक्षी ने 58 किग्रा फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है और इस तरह से रियो ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं थी. इससे वह ध्वजवाहक बनने की पहली पसंद बन रहीं, क्योंकि भारत की अन्य पदक विजेता पीवी सिंधु, जिन्होंने बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल हासिल किया था, वह शनिवार को ही हैदराबाद के लिए रवाना हो गईं थीं.
भारतीय दल प्रमुख राकेश गुप्ता ने कहा, ‘‘साक्षी और सिंधु हमारी पदक विजेता हैं और दोनों ने प्रतियोगिता के दौरान साहस और प्रतिबद्वता की शानदार मिसाल पेश की. साक्षी ने हमारे लिए खाता खोला और सिंधु सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं’’
भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने भी खेलगांव जाकर दोनों पदक विजेताओं को बधाई दी.
रियो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई 2008 के बीजिंग ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साक्षी मलिक, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, Sakshi Malik, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics, रियो ओलिंपिक समापन समारोह, Rio Olympics Closing Ceremony, Closing Ceremony