भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में 19 फरवरी को खेले गए मैच से शुरू हुए विश्व कप में कुछ रोमांचक मुकाबले होने के कारण टीवी रेटिंग नित नई ऊंचाईयां छू रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में 19 फरवरी को खेले गए मैच से शुरू हुए विश्व कप में कुछ रोमांचक मुकाबले होने के कारण टीवी रेटिंग नित नई ऊंचाईयां छू रही है। रिचर्स एजेंसी टैम की ताजा रेटिंग के अनुसार दस मार्च तक विश्व कप :उद्घाटन समारोह से लेकर मैचों के प्रसारण तक: को रिकार्ड 12 करोड़ 70 लाख दर्शक देखेंगे। यह देश के सी एंड एस :केबल एवं सेटेलाइट: दर्शकों के 64 प्रतिशत है। इसके अनुसार मैचों का सीधा प्रसारण ही 11 करोड़ 50 लाख दर्शक देखेंगे। पहले दस मैच का टीवीआर 3.1 रहा जो 2007 के विश्व कप की तुलना में बहुत अधिक है। जिन मैचों में भारतीय टीम शामिल नहीं थी उनमें पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच सबसे अधिक दर्शकों ने देखा। इसकी रेटिंग 4.6 रही जबकि इसके बाद इंग्लैंड और हालैंड का मैच रहा जिसकी रेटिंग 2.5 थी।