गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी विश्व कप के दौरान स्टेडियमों को निशाना बना सकते हैं। इसके बाद स्टेडियमों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
गृहमंत्रालय ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी विश्व कप के दौरान स्टेडियमों को निशाना बना सकते हैं। इसके बाद देशभर में जहां भी मैच होने हैं वहा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को मिली सूचना के मुताबिक हमले के लिए 10 से 15 हमलावरों का एक दस्ता जमीन के रास्ते भारत में दाखिल भी हो चुका है। साथ ही दूसरा दस्ता समुद्री रास्ते से दाखिल होने की तैयारी कर रहा है। इन सबको देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों को 2 अप्रैल तक हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वर्ल्ड कप, स्टेडियम, सुरक्षा