विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2011

विश्व कप में पूरा हुआ छक्कों का शतक

पोर्टरफील्ड ने जब भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद छह रन के लिये भेजी तो उसके साथ इस विश्व कप में छक्कों का शतक भी पूरा हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलूरु: आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने रविवार को जब भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद छह रन के लिये भेजी तो उसके साथ इस विश्व कप में छक्कों का शतक भी पूरा हो गया। विश्व कप का यह केवल 22वां मैच है। टूर्नामेंट में छक्कों का सैकड़ा पूरा होने तक सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन के नाम पर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में केवल 50 गेंद पर शतक जड़कर नया रिकार्ड कायम किया था। केविन ओ ब्रायन ने भारत के खिलाफ मैच में खेलने से पहले तक सात छक्के लगाये थे। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलयर्स :6:, भारत के वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर :दोनों पांच-पांच: का नंबर आता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व कप, छक्के, World Cup, Sixes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com