आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत द. अफ्रीका ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में सह मेजबान भारत को ग्रुप-बी में तीन विकेट से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:
द. अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से निराश कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम पर जमकर बरसे हैं। आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत द. अफ्रीका ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में सह मेजबान भारत को ग्रुप-बी में तीन विकेट से हरा दिया। जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय भारतीय टीम इस मुकाबले में अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन उनके पवेलियन लौटने के बाद भारत ने महज 29 रन के भीतर अपने नौ बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए और पूरी टीम आठ गेंद शेष रहते 296 रन पर आउट हो गई। धोनी ने कहा, "आप के लिए महत्वपूर्ण क्या है। आप दर्शकों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेल रहे हैं। हमें 50 ओवर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। यदि हम क्षेत्ररक्षण अच्छा करते तो यह स्कोर आपको बड़ा लगता, लेकिन हमारी टीम क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं जानी जाती।" धोनी ने कहा, "शुरुआत अच्छी मिलने के बाद हमें 50 ओवर तक बल्लेबाजी करने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।" गेंदबाजी के बारे में धोनी ने कहा, "हमारे गेंदबाजों को सही जगह पर गेंदबाजी करने की जरूरत थी लेकिन वे भारी दबाव में थे।" अंतिम ओवरों में आशीष नेहरा को गेंद सौंपने के बारे में धोनी ने कहा, "भज्जी (हरभजन) एक अन्य विकल्प थे। नेहरा ने पिछले कई वर्ष से पावरप्ले और स्लोग ओवरों में हमारे लिए अच्छी गेंदबाजी की है इसलिए मैंने उन्हें अंतिम ओवरों में उन्हें गेंद थमाया।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व कप, टीम, धोनी