भारत की शीर्ष महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पाल्लीकल शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रूकलिन के हाइट्स कैसिनो में जारी महिला स्क्वॉश संघ गोल्ड 50 कारोल वेमुलर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयार्क:
भारत की शीर्ष महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पाल्लीकल शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रूकलिन के हाइट्स कैसिनो में जारी महिला स्क्वॉश संघ गोल्ड 50 कारोल वेमुलर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
दीपिका ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की केसे ब्राउन के खिलाफ शुरुआत के दो गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और तीसरे गेम में मैच बॉल बचाया। 22 साल की दीपिका ने यह मैच 6-11, 10-12, 13-11, 11-8, 11-9 से जीता।
अगले दौर में दीपिका का सामना विश्व की सर्वोच्च वरीय मलेशियाई खिलाड़ी निकोल डेविड से होगा। दीपिका के लिए यह मैच काफी मुश्किल होगा क्योंकि बीते साल क्वार्टर फाइनल में हारने वाली निकोल इस बार 2005 की सफलता को दोहराने के लिए कृतसंकल्प दिखाई दे रही हैं।
मैच के बाद दीपिका ने कहा, "मैंने पूरे सत्र में काफी मेहनत की है। मैं लगातार खेलते हुए यहां पहुंची हूं। मुझे एक सप्ताह में चीन के मकाउ में खेलना है लेकिन मैं खासतौर पर इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिका आई हूं। खुशी है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। मैं इसे जारी रखने का प्रयास करूंगी।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं