विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2016

रियो ओलिंपिक :नेमार ने आखिरी पेनल्‍टी को गोल में बदल ब्राजील को दिलाया फुटबॉल का गोल्‍ड..

रियो ओलिंपिक :नेमार ने आखिरी पेनल्‍टी को गोल में बदल ब्राजील को दिलाया फुटबॉल का गोल्‍ड..
नेमार (फाइल फोटो)
  • पेनल्‍टी शूटआउट में जर्मनी से 5-4 से जीता ब्राजील
  • वर्ल्‍डकप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकाया
  • तय और अतिरिक्‍त समय में मैच 1-1 से बराबर रहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: नेमार ने अंतिम पेनल्टी को गोल में बदलकर ब्राजील को जीत दिलाई जिससे मेजबान टीम ने रियो के मराकाना स्टेडियम में पेनल्टी शूट आउट में जर्मनी को हराकर पहली बार ओलिंपिक फुटबॉल को गोल्‍ड मेडल जीता. ब्राजील ने शूट आउट में 5-4 से जीत दर्ज की और इसके साथ ही दो साल पहले वर्ल्‍डकप सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 7-1 की हार का बदला भी चुकता कर दिया. निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था.

पांच बार का वर्ल्‍ड चैम्पियन ब्राजील अपने इतिहास में ओलंपिक स्वर्ण पदक के रूप में अब तक एकमात्र बड़ा खिताब जीतने से वंचित रहा था. लेकिन बार्सीलोना के स्टार नेमार ने विजयी पेनल्टी दागकर अपनी टीम को खिताब दिला दिया और फिर भावुक होकर रोने लगे. रियो खेलों के अब तक के सबसे अधिक दर्शकों के सामने नेमार की शानदार फ्री किक से ब्राजील ने पहली हाफ में बढ़त बनाई. दर्शकों के बीच जमैका के नौ गोल्‍ड मेडल विजेता उसेन बोल्ट भी मौजूद थे.

जर्मनी के कप्तान मैक्स मेयर ने हालांकि स्टेडियम में मौजूद लगभग 78000 दर्शकों को उस समय सन्न कर दिया जब उन्होंने एक घंटे से ठीक पहले जेरेमी टोलजन के क्रास को गोल में पहुंचाकर जर्मनी टीम को बराबरी दिला दी. इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर पाई. शूट आउट में पहली आठ पेनल्टी पर दोनों टीमों ने चार-चार गोल किए.

ब्राजील के गोलकीपर वेवर्टन ने इसके बाद निल्स पेटरसन की पेनल्टी को रोकर नेमार के लिए जीत का मंच तैयार किया. नेमार ने अपनी टीम और प्रशंसकों को निराश नहीं किया और पेनल्टी को गोल में बदलकर ब्राजील को चैम्पियन बना दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, नेमार, ब्राजील, जर्मनी, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Brazil, Germany, Neymar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com