विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2015

विम्बलडन : सानिया ने एनडीटीवी से कहा, यह मेरा सर्वश्रेष्ठ टेनिस प्रदर्शन

विम्बलडन : सानिया ने एनडीटीवी से कहा, यह मेरा सर्वश्रेष्ठ टेनिस प्रदर्शन
नई दिल्ली: सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ विम्बलडन वुमेन्स डबल्स खिताब जीतने के बाद बेहद खुश हैं।

ग्रैंड स्लैम में पहला वुमेन्स डबल्स खिताब जीतने के बाद सानिया ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, मैंने अपने जितना टेनिस खेला, उसमें यह सर्वश्रेष्ठ है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि यह विंबलडन है।

सानिया मिर्जा के लिए यह ग्रैंड स्लैम में पहला वुमेन्स डबल्स खिताब है, हालांकि वह तीन बार मिक्स्ड डबल्स जीत चुकी हैं। मार्टिना हिंगिस रविवार को लिएंडर पेस के साथ मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में एलेंक्जेंडर पेया और टिमया बाबोस की जोड़ी के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। सानिया ने कहा है कि वह उनकी जीत के लिए इंतजार कर रही हैं। सानिया ने एनडीटीवी से कहा, मैं मार्टिना और लिएंडर के फाइनल में खेलने का इंतजार करूंगी और उसके बाद जश्न मनाऊंगी।

सानिया के पिता इमरान ने भावुक होकर एनडीटीवी से कहा, मैंने रमजान का रोजा तोड़ा और ठीक उसी समय सानिया ने अंतिम प्वाइंट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने फाइनल मैच में रूसी जोड़ी एकातेरीना माकारोवा और एलेना वेसनिना की जोड़ी को 5-7, 7-6 :4: और 7-5 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, विम्बलडन 2015, मार्टिना हिंगिस, टेनिस, Sania Mirza, Wimbledon, Martina Hingis, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com