विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2015

विम्बलडन : फेडरर-नडाल ने जीत के साथ की शुरुआत, वहीं सेरेना को रोकना मुश्किल

विम्बलडन : फेडरर-नडाल ने जीत के साथ की शुरुआत, वहीं सेरेना को रोकना मुश्किल
राफेल नडाल
सात बार विम्बलडन का खिताब अपने नाम करने वाले रोजर फेडरर ने जीत के साथ इस साल टूर्नामेंट का आगाज़ किया है।

इस साल उन्हें दूसरे नंबर की वरियता प्राप्त है, जो बताता है कि आयोजकों को उनमें कितना भरोसा अब भी बाकी है। उन्होंने पहले दौर के अपने मुकाबले को जीतने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया।

उन्होंने 23 साल के दामिल ज़ुमहुर को तीन सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-3 से हराया। अपने मैच को जीतने में उन्हें 67 मिनट का समय लगा।

वहीं राफेल नडाल को इस बार भले ही दसवीं वरियता प्राप्त है, लेकिन अपने पहले दौर के मैच में उन्होंने अपना पुराना रंग जरूर दिखाया।

दो बार के विम्बलडन चैंपियन रफायल नडाल ने ब्राज़ील के थॉमस बेलूची को पहले दौर में मात देकर दूसरे दौर में अपनी जगह बनाई। दसवीं वरियता प्राप्त नडाल ने बलूची को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया।

इस साल विम्बलडन में पहली वरिया प्राप्त नोवाक जोकोविच ने पहले राउंड में आसान जीत दर्ज की। गैर-वरियता प्राप्त जर्मनी के फिलिप कोह्लस्क्राइबर को जोकोविच ने सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हरा दिया। जोकोविच डिफेंडिंग चैंपियन है और इस साल भी खिताब के प्रबल दावेदार हैं।

महिलाओं में पहली वरियता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने भी जीत के साथ आगाज़ किया। 1 घंटे से कम समय के अंदर सेरेना ने रूस की मार्गेरिटा गास्प्रायन को हरा दिया। 33 साल की सेरेना ने 20 साल की रूसी खिलाड़ी को सीधे सेंटों में 6-4, 6-1 से मात दी।

सेरेना का इरादा इस साल चारों ग्रैंड स्लैम जीतने का है। अगर वह ऐसा कर पाई तो 1988 में स्टेफी ग्राफ़ के बाद ऐसा करने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी होंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन, विंबलडन, सेरेना विलियम्स, राफेल नडाल, रोजर फेडरर, Wimbledon, Roger Federer, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com