विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2013

विंबलडन : लड़कर हारे राजा और शरन

भारत के पूरब राजा और द्विज शरन की जोड़ी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के युगल मुकाबलों के पहले दौर में हार गई है। राजा और शरन ने हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वियों को जीत के लिए काफी परिश्रम कराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारत के पूरब राजा और द्विज शरन की जोड़ी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के युगल मुकाबलों के पहले दौर में हार गई है। राजा और शरन ने हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वियों को जीत के लिए काफी परिश्रम कराया।

क्वालीफाईंग के जरिये मुख्य दौर में जगह बनाने वाले राजा और शरन को सोमवार देर रात खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका के निकोलस मोनरो और जर्मनी के साइमन स्टैडलर की जोड़ी ने 6-7, 2-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।

राजा और शरन ने शुरुआती दो सेट जीतने के साथ अपने पहले ही ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में जगह बनाने की तैयारी कर ली थी लेकिन आगे के सेट में वे अपने खेल का लय बरकरार नहीं रख सके। दोनों को दो घंटे 17 मिनट में हार मिली।

विंबलडन क्वालीफायर मुकाबलों में चौथी वरीय भारतीय जोड़ी को ऑस्ट्रिया एवं चेक गणराज्य की एंद्रियाज हैदर मौरर तथा जिरी वेसेली की जोड़ी द्वारा दूसरे एवं अंतिम मुकाबले में वाकओवर दिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विंबलडन टूर्नामेंट, पूरब राजा, द्विज शरन, Wimbledon Tournament, Purab Raja, Dwij Sharan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com