प्रतीकात्मक तस्वीर
लंदन:
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) की टेनिस इंटेग्रिटी युनिट (टीआईयू) ने इस वर्ष विम्बलडन में हुए एक मैच में कथित फिक्सिंग की जांच शुरू कर दी है.
समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार, टीआईयू ने सट्टेबाजी के संदिग्ध आंकड़ों के मद्देनजर यह जांच शुरू की है, हालांकि टीयूआई ने इस बात का खुलासा नहीं किया है वह किसी मैच की जांच कर रहा है.
गौरतलब है कि टीयूआई पहले से ही इस साल अमेरिकी ओपन में पहले दौर के एक मैच की जांच कर रहा है. यह मैच वितालिया डायाचेंको और टीमिया बासिंज्की के बीच हुआ था.
टीयूआई के हवाले से बीबीसी ने लिखा है कि उन्हें जुलाई से सितंबर के बीच 96 अलर्ट मिले, जिसमें दो अलर्ट विंबलडन और अमेरिकी ओपन को लेकर मिले. यह अलर्ट नियामकों और सट्टेबाजी संगठनों की ओर से मिले, जो संदिग्ध सट्टेबाजी पैटर्न दिखाई देने पर अलर्ट भेज सकते हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टेनिस, विम्बलडन, अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ, आईटीएफ, Tennis, Wimbeldon, International Tennis Federation, ITF