विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2015

विम्बलडन : 16वां ग्रैंड स्लैम जीतने के इरादे से उतरेंगे लिएंडर पेस

विम्बलडन : 16वां ग्रैंड स्लैम जीतने के इरादे से उतरेंगे लिएंडर पेस
मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
लंदन: विम्बलडन में पुरुषों के फ़ाइनल के बाद मिक्स्ड डबल्स का फ़ाइनल भी आज ही खेला जाएगा। भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस रविवार को जब स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ विम्बलडन के मिश्रित युगल वर्ग का फाइनल खेलने उतरेंगे तो उनकी निगाह करियर का 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर होगी।

भारत के लिएंडर पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की 7वीं वरियता प्राप्त जोड़ी की टक्कर 5वीं वरियता प्राप्त एलेक्ज़ेडर पेया और टिमिया बाबोस की जोड़ी से होगा। पेस और हिंगिस की जोड़ी अच्छी फ़ॉर्म में है उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता है।

पेस ने शनिवार को ट्वीट किया, 'मैं और हिंगिस हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट देते हैं। रविवार को विम्बलडन में अपने करियर का 33वां ग्रैंड स्लैम फाइनल मैच खेलूंगा और करियर का 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना चाहूंगा।'
  पेस ने ट्विटर पर विम्बलडन के आउटडोर ग्रास कोर्ट पर हिंगिस को गले लगाते हुए एक तस्वीर भी साझा की है। पेस इससे पहले आठ पुरुष युगल और सात मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। पेस ने विम्बलडन में एक पुरुष युगल खिताब और तीन मिश्रित युगल खिताब जीते हैं।

पेस-हिंगिस ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच जीतते हुए विम्बलडन के मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पेस-हिंगिस ने माइक ब्रायन और बेथानी माटेक सैंड्स की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी को सेमीफाइनल में मात दी।

अब वे फाइनल में आस्ट्रिया के एलेक्जांदर पेया और हंगरी की टिमीया बाबोस की पांचवीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस, लिएंडर पेस, स्विट्जरलैंड, मार्टिना हिंगिस, मिश्रित युगल, विम्बलडन, ग्रैंड स्लैम, Wimbledon, Leander Paes, Grand Slam, Martina Hingis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com