विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2015

स्पेन की गरबाइन मुगुरुज़ा ने बड़ा उलटफेर करते हुए विंबलडन के फ़ाइनल में रखा कदम

स्पेन की गरबाइन मुगुरुज़ा ने बड़ा उलटफेर करते हुए विंबलडन के फ़ाइनल में रखा कदम
गरबाइन मुगुरुज़ा ने एग्नेएस्का रदवांस्का को हराया
नई दिल्‍ली: स्पेन की 22 साल की गरबाइन मुगुरुज़ा ने बड़ा उलटफेर करते हुए पोलैंड की 13वीं वरीय एग्नेएस्का रदवांस्का को 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर विंबलडन के फ़ाइनल में जगह बना ली है। 20वीं रैंकिंग की मुगुरुज़ा का यह पहला ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल है।

मुगुरुज़ा इससे पहले भी सीनियर खिलाड़ियों को मात देने का कारनामा करती रही हैं। उन्‍होंने पिछले साल फ़्रेंच ओपन में वर्ल्ड नंबर 1 सेरेना विलियम्स को हरा दिया था। उन्हें पिछले साल क्वार्टर फ़ाइनल में मारिया शारापोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

ये मुगुरुज़ा के लिए पहला विंबलडन का फ़ाइनल होगा जहां उनकी टक्कर सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा की विजेता से होगी। उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए फ़िलहाल कहा जा सकता है कि विंबलडन महिला सिंगल्स का फ़ाइनल एकतरफ़ा नहीं होना चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गरबाइन मुगुरुज़ा, विंबलडन, ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल, उलटफेर, Wimbledon, Garbine Muguruza, Agnieszka Radwanska, Grand Slam Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com