विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2015

विम्बलडन : फेडरर ने दी मर्रे को मात, फाइनल में जोकोविच से होगी भिड़ंत

विम्बलडन : फेडरर ने दी मर्रे को मात, फाइनल में जोकोविच से होगी भिड़ंत
लंदन: विम्बलडन के सेमीफाइनल में एंडी मर्रे को 7-5, 7-5 और 6-4 से हराकर रोजर फेडरर पिछले 41 साल में ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अब खिताब के लिए 33 साल के फेडरर का मुकाबला पिछले बार के विम्बलडन विजेता नोवाक जोकोविच के साथ होना है।

फेडरर रविवार को अपना 10वां विंबलडन फाइनल खेलेंगे। ग्रैंड स्लैम खिताबों की बात करें तो यह फेडरर का 26वां फाइनल मैच होगा। फेडरर से पहले 1974 में फाइनल में पहुंचने वाले 39 साल के केन रोजवेल सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी थे।

सेमीफाइनल के दो घंटे सात मिनट तक चले आज के खेल में फेडरर ने मर्रे को महज एक बार ब्रेक प्वाइंट तक पहुंचने दिया वह भी खेल की शुरुआत में।

जीत के बाद फेडरर ने कहा, 'यह बहुत मुश्किल था, एंडी पूरे सीजन में अच्छा खेल रहा था और इस मैच से सभी को बहुत आशाएं थीं।' उन्होंने कहा, 'मैं अविश्वसनीय रूप से खुश था। मैंने शायद इसलिए खुशी जाहिर नहीं की, क्योंकि भीड़ चुप हो गई थी। शायद उन्हें लगा मैच चार सेट तक चलेगा, मुझे भी लगा था।' उन्होंने कहा, 'मेरी सर्विस सबसे महत्वपूर्ण रही। पूरे टूर्नामेंट में मैं बहुत अच्छी सर्विस कर रहा हूं।'

वहीं मैच के बार मर्रे ने कहा कि उन्होंने अच्छी सर्विस की और वह अपने खेल से खुश हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन, रोजर फेडरर, एंडी मर्रे, टेनिस, नोवाक जोकोविच, Wimbeldon, Roger Federar, Roger Federer, Tennis, Novac Djokovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com