विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2015

विम्बलडन : सेरेना और मुगुरूजा में होगा खिताबी मुकाबला

विम्बलडन : सेरेना और मुगुरूजा में होगा खिताबी मुकाबला
लंदन: विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा पर पिछले 11 साल से चला रहा अपना दबदबा बरकरार रखते हुए सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया।

यहां उनका सामना स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा से होगा, जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। शारापोवा 2004 से सेरेना को नहीं हरा पाई हैं और विम्बलडन सेमीफाइनल में भी पुरानी कहानी ही दोहराई गई।

अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना ने इस रूसी स्टार को एक घंटे 18 मिनट तक चले मैच में 6-2, 6-4 से हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने छठे खिताब के करीब मजबूत कदम बढ़ाए। यह उनकी शारापोवा पर लगातार 17वीं जीत है। इससे पहले 20वीं वरीयता प्राप्त मुगुरूजा ने पोलैंड की 13वीं वरीय अग्निस्जका रादवांस्का को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। वह पिछले 19 साल में विम्बलडन फाइनल में पहुंचने वाली पहली स्पेनिश महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले फाइनल में पहुंचने वाली आखिरी स्पेनिश खिलाड़ी अरांत्सा सांचेज विकारियो (1996 में) थीं।

कोंचिता मार्टिनेज (1994) यहां चैंपियन बनने वाली आखिरी स्पेनिश महिला थीं। पांच बार की चैंपियन और आठवीं बार विम्बलडन फाइनल में पहुंचीं सेरेना अपने करियर में दूसरी बार चारों ग्रैंडस्लैम को एक समय में अपने नाम करके 'सेरेना स्लैम' पूरा करने की कोशिश करेंगी। उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन जीतने के बाद इस साल ऑस्ट्रेलियाई और फ्रेंच ओपन के खिताब अपने नाम किए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेरेना विलियम्स, गार्बाइन मुगुरूजा, विम्बलडन, मारिया शारापोवा, विंबलडन फाइनल, Serena Williams, Garbine Muguruza, Wimbledon 2015, Maria Sharapova
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com