विंबलडन:
सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस का विंबलडन में जीत का सिलसिला जारी है। दोनों ने विंबलडन के महिला डबल्स के क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बना ली है।
टॉप सीड जोड़ी ने 16वीं वरियता की स्पेन की खिलाड़ी अनाबेला मेडिना गेरग्वेज़ और अरांत्सा पारा सांतोजा को 6-4 6-3 से हरा दिया। सानिया और स्विस खिलाड़ी ने ये मैच 66 मिनट में जीता। सानिया-हिंगिस ने पहले सेट में अपने विरोधी जोड़ी की सर्विस दो बार तोड़ा और दूसरे सेट में भी तीन बार सर्विस तोड़ा।
सानिया-हिंगिस ने पहले दौर में चीन की झेंग साएसाए और क़ज़ाकिस्तान की जरीना दियास को सीधे सेटों में 6-2,6-2 से हराया था। दूसरे दौर में इस जोड़ी ने जापान की किमिको दाते क्रूम और इटली की शियावोन को 6-0, 6-1 से हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं