लंदन:
रोजर फेडरर अगर रविवार को आठवां विम्बलडन खिताब जीत लेते हैं तो आधुनिक दौर में सबसे उम्रदराज चैम्पियन बन जाएंगे, हालांकि इसके लिए उन्हें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की चुनौती से पार पाना होगा।
तैंतीस साल के फेडरर ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए फाइनल में जगह बनाई है। पिछले साल जोकोविच ने पांच सेटों के थकाउ फाइनल में उन्हें हराया था।
फेडरर ने सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराया। टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा चुके फेडरर ने 2003 से 2010 के बीच अपने 17 में से 16 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। वह दसवीं बार विम्बलडन फाइनल में पहुंचे हैं और केन रोसवेल के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रोसवेल 1974 में 39 साल की उम्र में यह कारनामा कर चुके हैं।
रविवार को खिताब जीतने पर वह सबसे ज्यादा आठ विम्बलडन जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल उन्होंने और पीट सम्प्रास ने सात-सात विम्बलडन खिताब जीते हैं।
जोकोविच के खिलाफ 39 मैचों में फेडरर का जीत-हार का रिकॉर्ड 20-19 का है। ग्रैंडस्लैम में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ छह मैच जीते और छह हारे हैं।
फाइनल्स में भी उनका रिकॉर्ड 1-1 है। जोकोविच ने एक साल पहले विम्बलडन फाइनल में फेडरर को हराया था, जबकि फेडरर ने उन्हें 2007 अमेरिकी ओपन फाइनल में मात दी थी। फेडरर ने कहा, ‘नोवाक के खिलाफ कहीं भी खेलने में मजा आता है, क्योंकि वह शानदार खिलाड़ी है। उसने अप्रतिम सफलता हासिल की है। हार्डकोर्ट पर उसका दबदबा रहा है और ग्रासकोर्ट पर भी वह निखर रहा है।’
दोनों के बीच इस साल तीन मुकाबले हो चुके हैं जिनमें जोकोविच ने इंडियन वेल्स और रोम में जीत दर्ज की जबकि फेडरर ने दुबई में फाइनल जीता। फेडरर ने मर्रे को सेमीफाइनल में हराकर विम्बलडन में 79वां मैच जीता। वह अब जिमी कोनोर्स के 84 जीत के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं।
दूसरी ओर जोकोविच ने रिचर्ड गास्केत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वह 17वीं बार फाइनल में पहुंचे हैं और उनकी नजरें नौवें ग्रैंडस्लैम खिताब पर हैं।
तैंतीस साल के फेडरर ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए फाइनल में जगह बनाई है। पिछले साल जोकोविच ने पांच सेटों के थकाउ फाइनल में उन्हें हराया था।
फेडरर ने सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराया। टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा चुके फेडरर ने 2003 से 2010 के बीच अपने 17 में से 16 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। वह दसवीं बार विम्बलडन फाइनल में पहुंचे हैं और केन रोसवेल के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रोसवेल 1974 में 39 साल की उम्र में यह कारनामा कर चुके हैं।
रविवार को खिताब जीतने पर वह सबसे ज्यादा आठ विम्बलडन जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल उन्होंने और पीट सम्प्रास ने सात-सात विम्बलडन खिताब जीते हैं।
जोकोविच के खिलाफ 39 मैचों में फेडरर का जीत-हार का रिकॉर्ड 20-19 का है। ग्रैंडस्लैम में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ छह मैच जीते और छह हारे हैं।
फाइनल्स में भी उनका रिकॉर्ड 1-1 है। जोकोविच ने एक साल पहले विम्बलडन फाइनल में फेडरर को हराया था, जबकि फेडरर ने उन्हें 2007 अमेरिकी ओपन फाइनल में मात दी थी। फेडरर ने कहा, ‘नोवाक के खिलाफ कहीं भी खेलने में मजा आता है, क्योंकि वह शानदार खिलाड़ी है। उसने अप्रतिम सफलता हासिल की है। हार्डकोर्ट पर उसका दबदबा रहा है और ग्रासकोर्ट पर भी वह निखर रहा है।’दोनों के बीच इस साल तीन मुकाबले हो चुके हैं जिनमें जोकोविच ने इंडियन वेल्स और रोम में जीत दर्ज की जबकि फेडरर ने दुबई में फाइनल जीता। फेडरर ने मर्रे को सेमीफाइनल में हराकर विम्बलडन में 79वां मैच जीता। वह अब जिमी कोनोर्स के 84 जीत के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं।
दूसरी ओर जोकोविच ने रिचर्ड गास्केत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वह 17वीं बार फाइनल में पहुंचे हैं और उनकी नजरें नौवें ग्रैंडस्लैम खिताब पर हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं