भारतीय महिला हॉकी टीम (फाइल फोटो)
भारतीय महिला हॉकी टीम रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने से महज एक जीत दूर है। बेल्जियम के एंटवर्प में खेली जा रही वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफ़ाइनल में भारतीय हॉकी टीम जापान को हराकर ओलिंपिक टिकट हासिल कर सकती है। ये मुक़ाबला टूर्नामेंट में पांचवें और छठे स्थान के लिए खेला जाएगा।
ओलिंपिक टिकट हासिल करने के लिए भारत को हर हाल में ये मुक़ाबला जीतना होगा। पिछले मैच में भारतीय महिला टीम ने जिस तरह से रोमांचक मुक़ाबले में इटली को पेनल्टी शूट आउट में हराया है, उससे उम्मीद की जा रही है कि जापान के खिलाफ भी टीम जीत सकती है। इटली के खिलाफ मुक़ाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर रहा था, बाद में भारत ने ये मैच 5-4 से जीत लिया।
वैसे तो वर्ल्ड रैंकिंग में जापान की टीम बेहतर स्थान पर है। भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड रैंकिंग 13 है, जबकि जापान 10वें पायदान पर है। लेकिन भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पिछले दो मुक़ाबले में जापान को हराया है।
इसी साल अप्रैल में न्यूज़ीलैंड में खेले गए हॉक बे टूर्नामेंट में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए ये मैच 3-2 से जीत लिया था। इससे पहले 2014 के एशियाई खेलों में भारत ने जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था।
इस लिहाज से अगर भारतीय महिला टीम एंटवर्प में जापान को हराने में कामयाब होती है, तो 1980 के मास्को ओलिंपिक के बाद पहली बार भारतीय महिला टीम ओलिंपिक में हिस्सा लेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महिला हॉकी टीम, वर्ल्ड हॉकी लीग, भारत बनाम जापान, Indian Women Hockey Team, World Hockey League, India Vs Japan, Japan Women Hockey Team