नई दिल्ली:
15 दिन पहले जब भारतीय टीम वर्ल्ड हॉकी लीग में खेलने पहुंची थी, तो उस पर कोई दबाव नहीं था, क्योंकि टीम 2016-रियो ओलिंपिक खेलों के लिए पहले ही क्वालिफ़ाई कर चुकी थी। शायद इसलिए कोच वैन हास के लिए ये टूर्नामेंट खिलाड़ियों के बीच नए समीकरण बिठाने और युवा खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस देने का एक मौका था।
कुछ खिलाड़ी कोच के विश्वास पर खरे भी उतरे हैं। टीम सेमीफ़ाइनल तक तो पहुंची हैं, लेकिन उनके खेल ने जानकारों को ज़्यादा प्रभावित नहीं किया है। फ्रांस, पौलेंड और मलेशिया जैसे प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उसने जिस तरह संघर्ष किया, उससे कई सवाल भी उठे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 6-2 की हार ने टीम की पोल भी खोलकर रख दी।
सेमीफ़ाइनल में भारत की टक्कर मेज़बान बेल्जियम से है। पिछले चार सालों की बात करें, तो बेल्जियम की टीम ने विश्व हॉकी में अपने प्रदर्शन के आधार पर अपना कद बढ़ाया है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले 15 दिनों में क्या कुछ सीखा है, उसका असली इम्तिहान अब होगा। बेल्जियम अगर आज का सेमीफ़ाइनल जीत जाता है, तो ओलिंपिक में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। बेल्जियम की वर्ल्ड रैंकिंग भारत से बेहतर है और पिछले कई मैचों में उसने भारत को शिकस्त दी है।
भारत के लिए दविंदर वाल्मिकी, जसजीत सिंह और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट की खोज रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से मात खाने के बाद अब अगर बेल्जियम के खिलाफ़ भी भारत के खिलाड़ी पस्त हो जाते हैं, तो कोच के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह मैच शुक्रवार रात 10 बजे एंटवर्प, बेल्जियम में खेला जाएगा।
ग्रुप मुक़ाबलों में भारतीय टीम का प्रदर्शन
- फ्रांस को 3-2 से हराया
- पोलैंड को 3-0 से हराया
-पाकिस्तान से 2-2 से मैच ड्रॉ
- ऑस्ट्रेलिया ने 6-2 से हराया
क्वार्टर-फ़ाइनल
मलेशिया को 3-2 से हराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वर्ल्ड हॉकी लीग, विश्व हॉकी लीग, भारतीय हॉकी टीम, जसजीत सिंह, रमनदीप सिंह, सरदार सिंह, बेल्जियम, World Hockey League, Indian Hockey Team, Jasjeet Singh, Belgium