विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2016

मशहूर हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लई ने पूछा, 'रियो में खेल मंत्री विजय गोयल को कौन जानता है'

मशहूर हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लई ने पूछा, 'रियो में खेल मंत्री विजय गोयल को कौन जानता है'
पूर्व हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लई (फाइल फोटो)
रियो डि जिनेरियो: पूर्व हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लई ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रियो में विजय गोयल को कौन जानता है. उन्होंने यह गुस्सा उस खबर पर दर्शाया जिसमें बताया गया था कि भारतीय खेलमंत्री विजय गोयल के ओलिंपिक के नियमों को तोड़ने की वजह से अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति नाराज है. पिल्लई ने कहा कि भारत में लोग उन्होंने काफी महत्व देते हैं, लेकिन ओलिंपिक में ऐसा नहीं होगा.

बुधवार को आयोजकों ने धमकी दी की वह गोयल का एक्रेडिटेशन रद्द कर देंगे. उनका आरोप था कि मंत्री और उनके साथ चलने वालें लो प्रतिबंधित क्षेत्र में भी जा रहे हैं. रियो ओलिंपिक आयोजक समिति के मैनेजर सराह पीटरसन ने भारतीय ओलिंपिक प्रमुख को चिट्ठी लिखकर यह बात कही. चिट्ठी ने उन्होंने चेतावनी की बात मंत्री को बताने के लिए भी कहा. चिट्ठी में यह आरोप लगाया गया है कि मंत्री के साथ जो लोग हैं वे काफी आक्रामक और असभ्य हैं.

रियो में भारतीय  ओलिंपिक संघ के 40 अधिकारी इस समय रियो में हैं. धनराज पिल्लई ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि वहां पर 40 अधिकारियों के जाने की क्या जरूरत है. केवल एक मंत्री ही सारी चीजों को देखने के लिए और  खिलाड़ियों का मोरल बूस्ट करने के लिए काफी है.
 
(रियो में भारतीय बॉक्सर के साथ खेलमंत्री विजय गोयल)

पिल्लई ने कहा कि भारत में किसी खेल के आयोजन के समय राजनीतिज्ञों को विशेष अधिकार मिलते हैं. यहां तक कि वह कई बार ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां पर जाना प्रतिबंधित होता है. कोई एक सवाल नहीं पूछता है और यहां तक कि कई बार वे प्लेयर के ड्रेसिंग रूम तक में चले जाते हैं. पिल्लई ने कहा कि इन सब बातों पर रोक लगनी चाहिए.

जब भारतीय टीम हारती है, मंत्री आता है और सिखाने लगता है. यह एक खिलाड़ी के लिए कितना अटपटा है कि जिसने कभी अपनी जिंदगी में हॉकी नहीं पकड़ी, वह मुझे इसके बारे में बताने लगता है.

पिल्लई ने कहा कि मैंने यह सब कई बार देखा है, एशियाई खेलों में और ओलिंपिक खेलों में. मंत्री आते हैं और अगर गोल नहीं हुआ या पास मिस हो गया, तो मंत्री खिलाड़ियों पर चिल्लाते भी है. 1994 के एशियाई खेलों में एक मंत्री ने मेरे खेलने के तरीके पर सवाल किया था. उन्होंने खिलाड़ी को निरुत्साहित नहीं करना चाहिए.

धनराज पिल्लई ने आगे  कहा, हमारे देश में मंत्रियों को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है और वह किसी और की चिंता नहीं करते. वे सोचते हैं कि इस देश में वहीं सब कुछ हैं. यह सब रोका जाना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
धनराज पिल्लई, रियो ओलिंपिक, खेल मंत्री विजय गोयल, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलंपिक, Dhanraj Pillai, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Sports Minister Vijay Goel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com