सैंटियागो:
अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका फाइनल में चिली के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हार से फिर से यह बहस छिड़ गई है कि डियगो मैराडोना महान हैं या लियोनेल मेसी।
मेसी ने अब तक अर्जेंटीना को एक भी खिताब नहीं दिलाया। एक साल पहले उनकी अगुवाई में टीम ब्राजील में खेले गए विश्व कप के फाइनल में जर्मनी से हार गई थी और अब कोपा अमेरिका में उनकी टीम को मुंह की खानी पड़ी।
मेसी का क्लब स्तर पर बार्सिलोना की तरफ से शानदार रिकॉर्ड रहा है, जिसके कारण कई उन्हें पेले और मैराडोना की बराबरी का फुटबॉलर मानते हैं। लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश को सम्मान दिलाने की बात आती है, तो मेसी अब तक अर्जेंटीना को कोई खिताब नहीं दिला पाए हैं, जबकि माराडोना ने 1986 में अपने दम पर उसे विश्व कप दिलाया था।
आंकड़ों के हिसाब से मेसी लगभग हर विभाग में माराडोना पर भारी पड़ते हैं। उन्होंने अब तक 103 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46 गोल दागे हैं, जबकि मैराडोना के नाम पर 91 मैचों में 34 गोल दर्ज हैं। क्लब स्तर पर मेसी ने 482 मैचों में 412 गोल किए हैं, जबकि मैराडोना ने 588 मैचों में 312 गोल दागे थे।
मेसी ने बार्सिलोना की तरफ से तीन यूरोपीय कप जीते, जबकि मैराडोना कभी इस मशहूर ट्रॉफी को अपने नाम के आगे नहीं लिखवा पाए। मेसी को चार बार विश्व का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया, जबकि माराडोना केवल एक बार यह सम्मान हासिल कर पाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं