विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2016

रियो ओलिंपिक : विसेंटे पर संघर्षपूर्ण जीत के बाद बोलीं साइना 'पहला दौर हमेशा कठिन होता है'

रियो ओलिंपिक : विसेंटे पर संघर्षपूर्ण जीत के बाद बोलीं साइना 'पहला दौर हमेशा कठिन होता है'
साइना नेहवाल से देश को बैडमिंटन में पदक की उम्‍मीद है (फाइल फोटो)
  • कहा-ब्राजील की शटलर को मिला दर्शकों का भरपूर समर्थन
  • कोच विमल कुमार ने रैलियों पर फोकस करने की सलाह दी थी
  • मैच दर मैच रणनीति बनाने पर विश्‍वास करती हैं साइना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: लंदन ओलंपिक की ब्रांज मैडलिस्‍ट विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि ब्राजील की विसेंटे लोहाइनी ने उसे पहले दौर में चौंका दिया और बड़े टूर्नामेंटों में पहला दौर हमेशा कठिन होता है.

साइना ने जीत के बाद कहा ,‘पहला दौर हमेशा कठिन होता है. मैं आज हैरान रह गई .दर्शक उसका साथ दे रहे थे और उसे अपने देश में खेलने का फायदा मिला जिससे उसका मनोबल बढ़ा. यह बेहतरीन या बदतरीन मैच नहीं था लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं.  ड्रा काफी कठिन है और मैं मैच दर मैच रणनीति बनाना चाहती हूं.’दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी ने कहा कि इस स्तर पर हर मैच कठिन होता है लेकिन गलतियां करने के बाद जल्दी उनसे उबरने वाले ही करीबी मुकाबले जीतते हैं.

उन्होंने कहा,‘यह कठिन मैच था. ओलंपिक में हर मैच कठिन होगा. उच्चतम स्तर पर आप गलतियां करते हैं लेकिन उनसे सीखते भी हैं . यह देखकर अच्छा लगा कि ब्राजील में बैडमिंटन लोकप्रिय हो रहा है. उसने अच्छा खेला और दर्शकों से उसे अच्छा सहयोग मिला.’ उसने कहा कि उसके कोच विमल कुमार ने उसे रैलियों पर फोकस करने की सलाह दी थी.  साइना ने कहा,‘मेरे कोच ने मुझसे कोर्ट पर हो रही मूवमेंट और रैलियों पर फोकस करने को कहा . वह एक तरफ से तेज खेल रही थी . कुल मिलाकर उसने अच्छा खेला .’’ विसेंटे ने हार पर निराशा जताई लेकिन स्वीकार किया कि उसका सामना बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी से था.

उन्‍होंने कहा,‘मुझे अच्छा नहीं लग रहा है लेकिन मेरा सामना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से था. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे इस पर गर्व है. मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर खेल सकती थी.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, साइना नेहवाल, बैडमिंटन, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Saina Nehwal, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com