इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान वान रूनी (फाइल फोटो : AFP)
लंदन:
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान वान रूनी रूस में आयोजित होने वाले 2018 विश्व कप के बाद फुटबाल से संन्यास ले लेंगे. इस बारे में उन्होंने खुद बताया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैनचेस्टर यूनाइटेड के 31 वर्षीय स्ट्राइकर ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि रूस में 2018 में होने वाला विश्व कप मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का समय होगा. मैंने अपने मन को तैयार कर लिया है."
रूनी ने इंग्लैंड के लिए अपने अब तक के करियर में खेले गए 115 मुकाबलों में 53 गोल दागे हैं. उन्होंने कहा, "मैंने 16 साल की उम्र से पेशेवर फुटबॉल जगत में कदम रखा था और 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलना शुरू किया था. 15 साल काफी होते हैं."
कप्तान ने कहा, "अब तक का मेरा अंतर्राष्ट्रीय करियर काफी अच्छा रहा. मैंने हर मिनट का आनंद लिया. रूस कुछ भी करने के लिए मेरा आखिरी अवसर होगा और मैं इन दो वर्षो का भी आनंद लेने वाला हूं."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं