विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2011

टीम इंडिया की जीत पर जश्न में डूबा देश

मैच के खत्म होते ही लोग घरों से बाहर निकले और देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गई। क्रिकेट प्रेमियों ने एकदूसरे को और टीम इंडिया को बधाई दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में मिली शानदार जीत का जश्न देशभर के तमाम शहरों में मनाया जा रहा है। इलाहाबाद में किक्रेट प्रेमी सड़कों पर निकल आए और टीम को जीत की बधाई दी। इस मौके पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की। देर रात तक सड़कों पर जश्न मनाया गया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया की जीत का जश्न आगरा में भी मना। मैच के खत्म होते ही लोग घरों से बाहर निकले और देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गई। क्रिकेट प्रेमियों ने एक दूसरे को और टीम इंडिया को बधाई दी। खेलप्रेमियों का मानना है कि 30 तारीख को पाकिस्तान से होने वाला टीम इंडिया का मुकाबला वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादा रोमांचक होगा। लोगों ने इस मैच के लिए टीम को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल की टिकट पक्की करेगी। वहीं, चंडीगढ़ में भी लोग सड़कों पर उतर आए और जश्न का माहौल देखते ही बन रहा था। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और जमकर नाचे। अगला मैच मोहाली में है और इसे लेकर भी चंडीगढ़ के फैन्स जोश में भरे हुए हैं। वर्ल्डकप का पहला सेमीफाइनल 30 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत ने एक ओर डिफेंडिंग चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखाया है जबकि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट के अंतर से हराया है। इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन जोरदार रहा है लेकिन वर्ल्डकप का इतिहास भारत के पक्ष में है। वर्ल्डकप में अब तक दोनों टीमें चार बार आमने-सामने हुई हैं और चारों बार बाजी टीम इंडिया के नाम रही है। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टीम इंडिया, जीत, जश्न
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com