विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2016

बोल्ट का हस्ताक्षर वाला जूता 18 हजार डॉलर में बिका, वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में पहना था यह जूता..

बोल्ट का हस्ताक्षर वाला जूता 18 हजार डॉलर में बिका, वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में पहना था यह जूता..
बोल्‍ट में रियो ओलिंपिक में 100 मीटर फर्राटा सहित तीन इवेंट में गोल्‍ड जीते थे (फाइल फोटो)
  • 30 बोलियों के बाद सामने आई यह कीमत
  • जूते की शुरुआती कीमत रखी गई थी 8 हजार डॉलर
  • वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ जीते थे बोल्‍ट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट के हस्ताक्षर वाला जूता इंटरनेट नीलामी में 18,152 डॉलर (करीब 12 लाख रुपये) में बिका. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक 30 बोलियों के बाद अंतिम रकम सामने आई. नीलामी करने वाली संस्था काटाविकी ने इसकी शुरुआती कीमत 8 हजार डॉलर रखी थी.

बोल्ट ने यह जूता 2015 वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप (बीजिंग) के दौरान पहना था. इस जूते को पहनकर बोल्ट ने 100 मीटर रेस में अमेरिका के जस्टिन गाटलिन को पीछे छोड़ा था. इस जूते के साथ बोल्ट ने 200 तथा 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस का भी स्वर्ण जीता था.

गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में बोल्‍ट ने 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले में गोल्‍ड मेडल जीत हैं. ओलिंपिक खेलों में अब तक  30 साल के बोल्ट 9  गोल्‍ड जीत चुके हैं. तमाम उपलब्धियों की वजह से ही बोल्ट ने अब कहा है, ‘मैंने दुनिया को साबित कर दिया कि मैं महानतम हूं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उसेन बोल्ट, सिग्‍नेचर वाला जूता, बिका, वर्ल्‍ड चैंपियनशिप, Usain Bolt, Signed Shoe, Sold, World Championship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com